ब्रेकिंग
पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा

भागलपुर में अगलगी की भीषण घटना: 50 घर जलकर खाक, गांव में मचा कोहराम

BHAGALPUR: भागलपुर के नारायणपुर प्रखंड के अठगामा गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 50 घर जलकर खाक हो गये। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। ग्रामीणों की मदद से फायर बिग

भागलपुर में अगलगी की भीषण घटना: 50 घर जलकर खाक, गांव में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर के नारायणपुर प्रखंड के अठगामा गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 50 घर जलकर खाक हो गये। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। ग्रामीणों की मदद से फायर बिग्रेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ, थानाध्यक्ष और मुखिया ने घटना की जानकारी लेते हुए पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने की बात कही। 


घटना के बारे में बताया जाता है कि बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से पहले एक फुस की झोपड़ी में आग लगी और फिर देखते ही देखते 50 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अगलगी की घटना में 50 घर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। घर में रखा सारा सामान राख में तब्दिल हो गया। 


भीषण अगलगी की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची फिर ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया जा सका। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह, सीओ अजय सरकार और स्थानीय मुखिया पीड़ित परिवार से मिलकर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। बता दें कि इस भीषण अगलगी की घटना में घर में रखा सारा सामान जल गया है। लोगों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है। अब लोगों के सामने गुजर बसर करने का कोई साधन नहीं है। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता