ब्रेकिंग
जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें

सवर्ण और SC आयोग के गठन के बाद बिहार सरकार ने मछुआरा आयोग का किया गठन, एक महिला सहित 5 लोगों को दी गई बड़ी जिम्मेदारी

बिहार सरकार ने राज्य मछुआरा आयोग का गठन किया है। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने मछुआरा आयोग के गठन को लेकर अधिसूचना जारी की है। जिसमें पटना, भागलपुर, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण और बक्सर के 5 लोगों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

bihar
मछुआरा आयोग का गठन
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सवर्ण और अनुसूचित जाति के कार्यकर्ताओं को सेट करने के बाद मछुआरा जाति के नेताओं को कुर्सी दी गयी है। सवर्ण और SC आयोग के गठन के बाद बिहार सरकार ने राज्य मछुआरा आयोग का गठन किया है। 


मछुआरा आयोग का अध्यक्ष पूर्वी चंपारण के रहने वाले ललन कुमार को बनाया गया है। वही उपाध्यक्ष बक्सर निवासी अजीत चौधरी को बनाया गया है। जबकि समस्तीपुर के विद्या सागर, पटना के सैदपुर पहली गली के राजकुमार और भागलपुर की रेणु सिंह को मछुआरा आयोग का सदस्य बनाया गया है। 


मछुआरों के संरक्षण, कल्याण, विकास, आर्थिक अभिवृद्धि एवं उनके रक्षोपायों से संबंधित सभी मामलं का अन्वेषण और अनुश्रवण कर राज्य सरकार को अपनी अनुशंसाएं करने के लिए राज्य मछुआरा आयोग का गठन किया गया है। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने मछुआरा आयोग के गठन को लेकर अधिसूचना जारी की है। जिसमें पटना,भागलपुर,समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण और बक्सर के लोगों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

सवर्ण और SC आयोग के गठन के बाद बिहार सरकार ने मछुआरा आयोग का किया गठन, एक महिला सहित 5 लोगों को दी गई बड़ी जिम्मेदारी