ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

फौजी सुसाइड: एक ही चिता पर हुआ पति-पत्नी का अंतिम संस्कार, 10 दिन के अंदर ही घर से निकली दुल्हन की अर्थी

BHOJPUR: साली और पत्नी की हत्या कर खुद सुसाइड करने वाले फौजी विष्णु शर्मा का अंतिम संस्कार सोमवार की शाम उसके पैतृक गांव लालगंज में किया गया. एक ही चिता पर पति और पत्नी का अंतिम सं

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

BHOJPUR: साली और पत्नी की हत्या कर खुद सुसाइड करने वाले फौजी विष्णु शर्मा का अंतिम संस्कार सोमवार की शाम उसके पैतृक गांव लालगंज में किया गया. एक ही चिता पर पति और पत्नी का अंतिम संस्कार होता देख हर आंखें नम थी. लोगों के मन में बस एक ही सवाल था कि विष्णु ने आखिर क्यों ऐसा किया ? वहीं अपने एकलौता बेटे-बहु को मुखाग्नि देने वाले फौजी पिता की हालत बेहद खराब थी. बेटे-बहु को मुखाग्नि देने के बाद पिता फूट-फूटकर रोने लगे. 

शव देख मां हो गई बेहोश
वहीं पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही सोमवार को दोनों का डेड बॉडी गांव पहुंचा, पूरा इलाका गमगीन हो गया. विष्णु की मां बेटे-बहु का शव देखकर बार-बार बेहोश हो जा रही थी, वहीं विष्णु की छह बहनों का भी हाल बेहाल था. 

जिस घर में 10 दिन पहले गई थी डिंपल की डोली, वहीं से निकली अर्थी
डिपंल की शादी 22 नवंबर को ही रोहतास के नोखा के शिक्षक पवन शर्मा के साथ हुई थी. अभी डिपंल के हाथों की मेंहदी भी नहीं छुटी थी कि उसके जिजा ने उसकी हत्या कर दी. सोमवार को जैसे ही डिपंल का शव उसके ससुराल पहुंचा, पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. जिस घर में 10 दिन पहले डिपंल दुल्हन बनकर पहुंची थी उसी घर से उसकी अर्थी निकली. 

डेंगू होने के बाद डिप्रेशन में था फौजी
दरअसल गुजरात के भुज में तैनात फौजी विष्णु शर्मा को गुस्सा छोटी सी बात पर आ गया. अपनी साली डिंपल की शादी के अटेंड करने विष्णु अपने ससुराल आरा गया था. जहां उसे डेंगू हो गया. विष्णु को लगा कि ससुराल में ज्यादा दिन रहने के कारण ही उसे डेंगू हो गया है. जिसके बाद से वो डिप्रेशन में रहने लगा. डेंगू का इलाज कराने वो अपनी खुद की कार से अपनी पत्नी, दो बच्चों और साली के साथ पटना एम्स आ रहा था. डिंपल MA की परीक्षा देने पटना उनलोगों के साथ आ रही थी. अरवल से आगे बढ़ने पर डेंगू की बात को लेकर पति-पत्नी में नोकझोंक शुरू हो गई. फौजी विष्णु ने कहा कि ससुराल के मच्छर से उसे डेंगू हो गया है. उसकी इस बात को पत्नी और साली ने नकार दिया और उसे समझाने लगे. डिंपल ने भी अपनी बहन का पक्ष लेकर विष्णु को समझाया तभी विष्णु ने अपना आपा खो दिया. जिसके बाद फौजी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. विष्णु ने अपनी पत्नी और साली की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी.