ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

एक बार फिर से बिहार पुलिस ने ली शपथ, DGP से लेकर पुलिसवाले ने शराब नहीं पीने की खाई कसम

PATNA : 'मैं शपथ लेता हूं कि अपने जीवनकाल में कभी शराब का सेवन नहीं करूंगा. अगर मैं कभी भी शराब से जुड़ी किसी गतिविधि में लिप्त पाया गया, तो मैं कड़ी कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होऊंगा.''

एक बार फिर से बिहार पुलिस ने ली शपथ, DGP से लेकर पुलिसवाले ने शराब नहीं पीने की खाई कसम
Anamika
2 मिनट

PATNA : 'मैं शपथ लेता हूं कि अपने जीवनकाल में कभी शराब का सेवन नहीं करूंगा. अगर मैं कभी भी शराब से जुड़ी किसी गतिविधि में लिप्त पाया गया, तो मैं कड़ी कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होऊंगा.'' 

डीजीपी से लेकर बिहार के सभी पुलिसवालों ने आज इसकी शपथ ली. सरकार के दिशा निर्देश के बाद आज पूरे सूबे के सभी थानों में शपथ ग्रहण आयोजित किया गथा. 11 बजे सभी पुलिसवालों ने शराब न पीने की शपथ ली. पुलिसकर्मियों को बताया गया कि शराब का सेवन स्वास्थ्य एवं परिवार के लिए हानिकारक है. वह समाज के लोगों को शराब न पीने के लिए भी जागरूक करेंगे.

इस कार्य में समाज के अन्य लोगों की भी मदद लेने की बात कही गई. इसके साथ ही शराबबंदी कानून को पूरे बिहार में सख्ती से लागू कराने की बात बताई गई. बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने विधि व्यवस्था को लेकर जारी समीक्षा बैठक के दौरान इसे लेकर आदेश दिया था कि. जिसके बाद बिहार के डीजीपी ने सभी अधिकारियों को पत्र लिख शपथ लेने का निर्देश दिया था.