ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

एडीएम के बेटे की मौत का मामला, पटना के डीएम-एसएसपी से NSCC ने मांगा जवाब

PATNA : पटना में एडीएम के बेटे की मौत के मामले में अनुसूचित जाति आयोग ने डीएम और एसएसपी से कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है. सहरसा के एडीएम के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में पटना में म

एडीएम के बेटे की मौत का मामला, पटना के डीएम-एसएसपी से NSCC ने मांगा जवाब
First Bihar
3 मिनट

PATNA : पटना में एडीएम के बेटे की मौत के मामले में अनुसूचित जाति आयोग ने डीएम और एसएसपी से कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है. सहरसा के एडीएम के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में पटना में मौत हो गई थी. परिवार लगातार यह आरोप लगा रहा है कि दीपक पुरुषोत्तम की हत्या की गई थी. 


अब याद दिला दें कि 13 जुलाई को सहरसा में एडीएम के पद पर तैनात पुरुषोत्तम पासवान के बेटे दीपक पुरुषोत्तम लापता हो गए थे. 24 घंटे बाद दीपक का शव पटना के दीघा घाट स्थित गंगा नदी से बरामद किया गया था. इस मामले में मृतक के पिता पुरुषोत्तम पासवान ने दीघा थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया था. 


दीपक पुरुषोत्तम पटना के नागेश्वर कॉलोनी में अपने परिवार के लोगों के साथ रहता था. मृतक के पिता ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को इस मामले में पत्र लिखा था. उन्होंने अपने बेटे दीपक पुरुषोत्तम की हत्या के मामले में एसआईटी से जांच कराने की मांग की थी. साथ ही साथ परिवार की सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी. 


उन्होंने आरोप लगाया था कि दीघा थाना की पुलिस इस मामले की सही तरीके से जांच नहीं कर रही है. अपराधियों की पहचान होने के बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं होने का भी आरोप लगाया गया था. अब इस मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में पटना के डीएम और एसएसपी से 7 दिनों के अंदर पूरी रिपोर्ट देने को कहा है. 


उधर पटना पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले की जांच का जिम्मा डीएसपी रैंक के अधिकारी को दिया गया है. परिवार की तरफ से दीपक पुरुषोत्तम की हत्या के मामले में जिन्हें आरोपी बनाया गया है, उनको बुलाकर पूछताछ भी पुलिस कर चुकी है. परिवार ने आरोप लगाया है कि कुछ स्थानीय युवकों ने हत्या कर दी. इसके बाद गंगा नदी में शव को फेंक दिया था.