ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

NTCA ने आदमखोर बाघ को देखते ही मारने का दिया आदेश, अबतक कई लोगों की ले चुका है जान

BAGAHA : बगहा में आदमखोर हो चुके बाघ को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी कर दिया गया है। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA ने यह आदेश जारी किया है। बिहार के चीफ वाइल्ड लाइफ व

NTCA ने आदमखोर बाघ को देखते ही मारने का दिया आदेश, अबतक कई लोगों की ले चुका है जान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BAGAHA : बगहा में आदमखोर हो चुके बाघ को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी कर दिया गया है। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA ने यह आदेश जारी किया है। बिहार के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन ने आदमखोर बाघ को मारने के लिए NTCA को पत्र लिखा था। जिसपर NTCA ने बाघ देखते ही मारने का आदेश दे दिया है। करीब ढाई महीने से वीटीआर के रिहायशी इलाकों में घूम रहा आदमखोर बाघ अबतक 8 लोगों को अपना शिकार बना चुका है। पिछले कई दिनों से वन विभाग की टीम बाघ को पकड़ने की कोशिश कर रही है लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा है।


दरअसल, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटे रिहायशी इलाके में पिछले ढाई महीने से बाघ की चहलकदमी देखी जा रही है। आदमखोर हो चुका बाघ लगातार इलाके के लोगों को अपना शिकार बना रहा है। आदमखोर बाघ अबतक 8 लोगों को मौत की नींद सुला चुका है। इलाके के लोग बाघ के हमले से काफी भयभीत हैं। कितने ही लोग अपना घर छोड़कर पलायन कर चुके हैं। पिछले 25 दिनों से स्थानीय लोगों के साथ साथ वन विभाग की टीम बाघ को पकड़ने की कोशिश कर रही है लेकिन बाघ लगातार लुकाछिपी का खेल खेल रहा है।


ग्रामीणों समेत वन विभाग की टीम में शामिल करीब चार सौ लोग बाघ को दिनरात तलाश कर रहे हैं। हैदराबाद से आई टीम ने बाघ पर स्पेशल ट्रेंकुलाइजर गन का भी इस्तेमाल किया लेकिन वह भाग निकला था। बाघ के डर से ग्रामीण रातजगा कर रहे हैं और खेतों में जाना चक छोड़ दिया है। वन विभाग की टीम बाघ को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत कर रही लेकिन बाघ बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा है।


इस बीच गुरुवार रात बाघ ने एक बच्ची को अपना शिकार बनाया। जबकि शुक्रवार की सुबह शौच के लिए घर से निकले युवक को भी बाघ ने मार डाला है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा और वन विभाग की तीन गाड़ियों में तोड़फोड़ की। बिहार के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन पीके गुप्ता ने एनटीसीए को पत्र लिखकर बाघ को मारने का आदेश मांगा था। जिसपर एक्शन लेते हुए नेशनल टाइगर कंजरवेशन अथॉरिटी ने बाघ को मारने के आदेश दे दिए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि वन विभाग की टीम जल्द ही आदमखोर हो चुके बाघ को मौत की नींद सुला देगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें