ब्रेकिंग
बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ऐंठे 10.83 लाख... फिर पति को फंसाने की रची साजिश✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ऐंठे 10.83 लाख... फिर पति को फंसाने की रची साजिश✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’

एक्यूप्रेशर से हो सकता है हर बीमारी का इलाज, जानिए इसके फायदे

PATNA: आजकल लोगों की जिंदगी उनके काम में इतनी उलझ गई है कि वे अपने स्वास्थ पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। लेकिन हमारे पास एक ऐसा माध्यम है, जिससे कोई भी व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। नेशन

एक्यूप्रेशर से हो सकता है हर बीमारी का इलाज, जानिए इसके फायदे
First Bihar
2 मिनट

PATNA: आजकल लोगों की जिंदगी उनके काम में इतनी उलझ गई है कि वे अपने स्वास्थ पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। लेकिन हमारे पास एक ऐसा माध्यम है, जिससे कोई भी व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। नेशनल एक्यूप्रेशर एसोसिएशन सह नेशनल इंस्टिच्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसीन एंड रिसर्च सेन्टर की ओर से आठवें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने लोगों को एक्यूप्रेशर के बारे में जानकारी दी। 


अनिल कुमार ने कहा कि स्वास्थ हमारी पूंजी है, इसके प्रति सचेत रहना हमारा कर्तव्य है। आपको बता दें कि सम्मेलन का उद्घाटन भी अनिल कुमार ने ही किया। मौके पर नेशनल इक्यूप्रेशर एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही दूर-दराज से सम्मेलन में आए लोगों को यह विश्वास दिलाया की अगर लोगों में एक्यूप्रेशर के प्रति जागरूक हो तो किसी भी बीमारी का इलाज आसानी से किया जा सकता है।


संस्था सचिव प्रिया प्रियदर्शनी ने सभी को स्माइल मेडिटेशन के लाभ और प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने जानकारी दी कि जीवन में आई कठिनाइयों और बिमारियों को सहजतापूर्वक एक्युप्रेशर और स्माइल मेडिटेशन के माध्यम से ठीक किया जा सकता है। इस सम्मेलन में बिहार और आस-पास के लगभग 500 एक्युप्रेशर डॉक्टर और नेशनल इंस्टिच्यूट के छात्र-छात्राऐं मौजूद थे, जिनमें प्रमुख रूप से सुनील कुमार, अरूण कुमार, किरण कुमारी, रेखा कुमारी, रूबी कुमारी, मंतोष कुमार, निखिल कुमार, सुजाता सिंह, धनेश चंद्र धौर्य ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

टैग्स