ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

राज्यसभा के लिए पहले दिन नहीं पहुंचे एक भी उम्मीदवार.. पूरे दिन इंतजार करते रहे निर्वाची अधिकारी

PATNA : राज्यसभा के 5 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर बिहार में सरगर्मी तेज है. सभी राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान को लेकर असमंजस में फंसे दिख रहे हैं. बिहार व

राज्यसभा के लिए पहले दिन नहीं पहुंचे एक भी उम्मीदवार.. पूरे दिन इंतजार करते रहे निर्वाची अधिकारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राज्यसभा के 5 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर बिहार में सरगर्मी तेज है. सभी राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान को लेकर असमंजस में फंसे दिख रहे हैं. बिहार विधानसभा के दलीय स्थिति को देखा जाए तो 2 सीटें राजद, 2 सीटें बीजेपी और 1 सीट नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू जीत सकती है. ऐसे में तीनों ही मुख्य राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों पर मंथन शुरू कर चुके हैं लेकिन सबसे ज्यादा बवाल आरजेडी और जेडीयू के अंदर मचा हुआ है. आरजेडी में 1 नाम लगभग फाइनल हो चुका है तो दूसरे पर मंथन जारी है. लालू और तेजस्वी एक नाम के मंथन के लिए पटना आ सकते हैं तो जेडीयू में नीतीश कुमार भी कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं. वहीं जेडीयू के अंदर मचे राज्यसभा के 1 सीट के लिए घमासान पर बीजेपी नजर बनाए हुए.


लेकिन इन सबके बीच राज्यसभा के लिए 31 मई तक नामांकन पर्चा दाखिल करना है. 24 मई से शुरू हुए नामांकन के पहले दिन बिहार में उथल-पुथल के बीच किसी भी पार्टी से उम्मीदवारों ने अपना नामांकन नहीं किया. आपको बता दें कि बिहार से राज्यसभा में जुलाई महीने में 5 सीटें खाली होनी है. जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. हालांकि राज्यसभा के नामांकन करने के पहले दिन किसी ने अपना नामांकन पर्चा नहीं भरा.


आपको बता दें कि बिहार में 5 सीटों पर होने वाले राज्यसभा के चुनाव के लिए अगर पांच ही उम्मीदवार मैदान में उतरते हैं तो सभी निर्विरोध चुने जाएंगे अगर 5 से ज्यादा कोई उम्मीदवार अपना नामांकन पर्चा दाखिल करता है तो फिर चुनाव की स्थिति बन जाएगी और फिर उनके नामांकन पत्रों की छंटनी के बाद चुनाव कराई जाएंगी. आपको पता हो 10 जून मतदान कराने के लिए निर्धारित किया गया है. मतदान सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी. और उसी दिन शाम में वोटों की गिनती 5:00 बजे से शुरू हो जाएगी.


आपको बता दें कि बिहार कोटे से राज्यसभा के लिए जिन पांच सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है. उसमें भाजपा के गोपाल नारायण सिंह और सतीश चंद्र दुबे शामिल है वहीं राजा से मिसा भारती और जेडीयू से रामचंद्र प्रसाद सिंह शामिल हैं. शरद यादव की सीट 4 दिसंबर 2017 से ही खाली है. हालांकि राज्यसभा के लिए होने वाले चुनाव में इस बार जेडीयू को नुकसान तो आरजेडी को फायदा पहुंचने वाला है.

टैग्स