ब्रेकिंग
क्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरायुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में क्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरायुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में

अब नहीं लगाना पड़ेगा सरकारी दफ्तरों का चक्कर, मैरिज से लेकर बर्थ सर्टिफेकेट तक उपलब्ध कराएंगे किन्नर, सरकारी योजनाओं का भी लाभ गरीबों को दिलाएंगे

AURANGABAD: गरीबों के मदद के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है लेकिन इन योजनाओं की जानकारी नहीं रहने के कारण जरूरतमंदों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। जानकारी के अभाव

अब नहीं लगाना पड़ेगा सरकारी दफ्तरों का चक्कर, मैरिज से लेकर बर्थ सर्टिफेकेट तक उपलब्ध कराएंगे किन्नर, सरकारी योजनाओं का भी लाभ गरीबों को दिलाएंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD: गरीबों के मदद के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है लेकिन इन योजनाओं की जानकारी नहीं रहने के कारण जरूरतमंदों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। जानकारी के अभाव में लोग इन योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित हो जाते हैं। इन्ही परेशानियों को दूर करने की पहल औरंगाबाद में की गयी है। 

औरंगाबाद में किन्नरों को सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। अब किन्नर ही मैरेज सर्टिफिकेट, बर्थ सर्टिफिकेट, पेन कार्ड,आधार कार्ड, डेथ सर्टिफिकेट, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड सहित कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करेंगे। इसके लिए उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। किन्नरों को यह जिम्मेदारी औरंगाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने दी है।      

किन्नरों का समूह भी इस तरह का काम मिलने से बेहद खुश है। उनका कहना है कि वे तो पहले भी लोगों की हर खुशी में शामिल होकर उनकी खुशियों के उत्साह को बढ़ाने का काम करते आ रहे हैं और आज जो जिम्मेदारी दी गयी है उसे बखूबी निभाने की कोशिश करेंगे और निराश लोगों के जीवन में खुशियां भरने का काम करेंगे। जिन लोगों आजतक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला उन्हें इसका लाभ दिलाएगे। 

लोगों को विभिन्न तरह के सरकारी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने में किन्नरों का समूह मददगार साबित होगा और लोगों में किन्नरों के प्रति व्याप्त भ्रांतियां भी दूर होगी। किन्नरों को भी समाज सेवा करने का मौका मिलेगा। जो जिम्मेदारी किन्नरों को सौंपी दी गयी है उससे यह समाज काफी खुश है। इनका कहना है कि अब कोई भी जरूरतमंद सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा और किसी भी व्यक्ति को सरकारी दस्तावेजों के लिए कार्यालय का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा। घर बैठे लोगों को यह सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश उनकी रहेगी। 

अब नहीं लगाना पड़ेगा सरकारी दफ्तरों का चक्कर, मैरिज से लेकर बर्थ सर्टिफेकेट तक उपलब्ध कराएंगे किन्नर, सरकारी योजनाओं का भी लाभ गरीबों को दिलाएंगे

अब नहीं लगाना पड़ेगा सरकारी दफ्तरों का चक्कर, मैरिज से लेकर बर्थ सर्टिफेकेट तक उपलब्ध कराएंगे किन्नर, सरकारी योजनाओं का भी लाभ गरीबों को दिलाएंगे

अब नहीं लगाना पड़ेगा सरकारी दफ्तरों का चक्कर, मैरिज से लेकर बर्थ सर्टिफेकेट तक उपलब्ध कराएंगे किन्नर, सरकारी योजनाओं का भी लाभ गरीबों को दिलाएंगे

अब नहीं लगाना पड़ेगा सरकारी दफ्तरों का चक्कर, मैरिज से लेकर बर्थ सर्टिफेकेट तक उपलब्ध कराएंगे किन्नर, सरकारी योजनाओं का भी लाभ गरीबों को दिलाएंगे

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता