ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

अब बिहार पुलिस के सोशल मिडिया पर संभल कर करें पोस्ट, जारी हुई नई गाइडलाइन

PATNA : बिहार पुलिस अब सोशल मीडिया पर अनाप-शनाप पोस्ट करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त रूख अपनाने जा रही है। इस लिहाजा अब किसी भी सोशल मीडिया एकाउंट पर कुछ भी अनाप-शनाप पोस्ट करने के

अब बिहार पुलिस के सोशल मिडिया पर संभल कर करें पोस्ट, जारी हुई नई गाइडलाइन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार पुलिस अब सोशल मीडिया पर अनाप-शनाप पोस्ट करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त रूख अपनाने जा रही है। इस लिहाजा अब किसी भी सोशल मीडिया एकाउंट पर कुछ भी अनाप-शनाप पोस्ट करने के पूर्व सोच और समझ लें। इसके साथ ही अगली बार से जरा संभलकर कर पोस्ट करने का मन बना लें। 


दरअसल, बिहार पुलिस ने अब अपने किसी भी सोशल मीडिया साइट पर कुछ भी अनाप-शनाप पोस्ट करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त रूख अपनाने का फैसला कर लिया है। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय ने सोशल मीडिया एकाउंट को लेकर नई नियमावली जारी की है। इसके साथ ही नए डीजीपी के निर्देशानुसार बिहार पुलिस ने सभी जिलों के सोशल मीडिया एकाउंट को तैयार कर एक्टिव कर दिया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार पुलिस मुख्यालय के तरफ 28 बिंदुओं पर जारी नियमावली में सारी बातों को स्पष्ट लिखा गया है। यदि इसका उल्लघंन करते कोई मिलेगा तो उस पर पुलिस की तरफ से जरूरी कार्रवाई होगी। पुलिस के आधिकारिक सोशल साइट पर किसी भी तरह की भड़काऊ सामग्री पोस्ट नहीं करना है। साथ ही अश्लील भाषा, अपशब्द अपमानजनक, भय पैदा करने वाले एवं हिंसा को प्रोत्साहित करने वाले पोस्ट नहीं करने का निर्देश है। कोई भी ऐसी टिप्पणी या पोस्ट नहीं करनाी है, जिससे किसी भी पीड़ित या किसी अन्य के प्रति अपमानजनक हो।


इसके साथ ही साथ पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि सोशल मीडिया पोस्ट पर आई शिकायतों में उन्हीं पोस्ट का जवाब दिया जाएगा। जिसमें नाम, समय, तारीख और विशिष्ट स्थान का जिक्र होगा। तभी पुलिस संबंधित मामले में जवाब देकर आगे की कार्रवाई के लिए निर्देशित करेगी। निर्देश है कि यदि कोई भी व्यक्ति जिले के पुलिस विभाग से संबंधित कोई कमी बताना चाहते हैं तो घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी देते हुए साक्ष्यों को उपलब्ध कराएं। राजनीतिक पोस्ट करने की भी मनाही की गई है।