ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

अब बिहार के इस जिले में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन बदमाशों ने एक ही परिवार के ऊपर बरसाईं गोलियां

SARAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला छपरा से निकल कर सामने आया है। जहां छपरा के बनिया

अब बिहार के इस जिले में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन बदमाशों ने एक ही परिवार के ऊपर बरसाईं गोलियां
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SARAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला छपरा से निकल कर सामने आया है। जहां छपरा के बनियापुर के चेतन छपरा गांव में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों को निशाना बनाया गया। तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे और घटना को अंजाम दिया। इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग जब पकड़ने के लिए दौड़े तो अपराधी फिर फायरिंग करने लगे।


जानकारी के मुताबिक, बनियापुर थाना क्षेत्र के चेतन छपरा गांव में शनिवार की सुबह में बाइक सवार तीन अपराधी एक परिवार पर ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। उससे परिवार के दो लोग बाल-बाल बच गए। घटना में उलझने के कारण एक ही परिवार के दो लोगों को अपराधियों ने पिस्टल के बट से मार कर जख्मी कर दिया। उससे दोनों लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों का इलाज बनियापुर रेफरल अस्पताल में करा रही है।


बताया जा रहा है कि, सुबह में चेतन छपरा गांव निवासी आशीष कुमार मिश्रा अपने दरवाजे पर खड़े थे। इसी बीच बाइक सवार तीन अपराधी पहुंचकर युवक से किसी का पता पूछे और उसके ऊपर गोली चला दी। उस घटना को देखते ही आशीष के चाचा देवेंद्र कुमार मिश्रा दौड़कर वहां पहुंचे तब तक अपराधियों ने उन पर भी फायरिंग कर दी। तब तक आसपास के लोग अपराधियों को पकड़ने के लिए दौड़े तो अपराधियों ने पुनः गोली चलाना शुरु कर दिया।


इसी दौरान बाइक वाला अपराधी पिस्टल के बट से मारकर चाचा -भतीजा को जख्मी कर दिया। इसी विवाद के दौरान अपराधियों के पिस्तौल की मैगजीन वहीं गिर गया। अपराधी किसी तरह घटनास्थल से भागने में सफल सफल रहे। घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे तथा घटना का मुआयना किये।दोनों जख्मी को इलाज के लिए बनियापुर रेफरल अस्पताल ले गए। इस घटना में प्रयुक्त मैगजीन पुलिस द्वारा बरामद किया गया है।