ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

आतंकियों ने बिहार के रहने वाले अरविंद को जान से मार दिया, जम्मू में बेचता था चाट और गोलगप्पा, परिवार में कोहराम

BANKA : जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने बिहार के रहने वाले अरविंद कुमार साह (22) को गोली मारकर हत्या कर दी है. अरविंद का परिवार काफी गरीब है, जो जम्मू में रहकर चाट और गोलगप्पा बे

आतंकियों ने बिहार के रहने वाले अरविंद को जान से मार दिया, जम्मू में बेचता था चाट और गोलगप्पा, परिवार में कोहराम
First Bihar
4 मिनट

BANKA : जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने बिहार के रहने वाले अरविंद कुमार साह (22) को गोली मारकर हत्या कर दी है. अरविंद का परिवार काफी गरीब है, जो जम्मू में रहकर चाट और गोलगप्पा बेचता था. तीन महीना पहले कोरोना से इसके भाई की भी मौत हो गई थी. अब आतंकवादियों ने अरविंद को भी मौत के घाट उतार दिया है. मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है.


आतंकी हमले में मारा गया अरविंद कुमार साह (22) मूल रूप से बिहार के बांका जिले का रहने वाला था. बांका के बाराहाट थाना क्षेत्र अंतगर्त महुआ पंचायत के पड़घड़ी गांव में अरविंद का परिवार रहता है, जो काफी गरीब है. तीन महीने में दो जवाब बेटों की मौत के बाद परिवार एकदम टूट गया है. इनके ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है. अरविंद के परिजनों ने बिहार सरकार और केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है.


आतंकियों ने बिहार के रहने वाले अरविंद को जान से मार दिया, जम्मू में बेचता था चाट और गोलगप्पा, परिवार में कोहराम


मृतक अरविंद साह के पिता देवेंद्र साह ने फर्स्ट बिहार की टीम से बात की और उन्होंने कहा कि "लगभग साढ़े 5 बजे यह खबर मिली कि आतंकवादियों ने अरविंद को गोली मार दी है, जिसके कारण उसकी मौत हो गई है. 15 सदस्यों वाले बड़े परिवार में अरविंद की कमाई से ही घर चलता था. अरविंद जम्मू में चाट और गोलगप्पा बेचकर जो पैसे कमाता था, उसी से घर का चूल्हा जलता था और खाना बनता था."


आतंकियों ने बिहार के रहने वाले अरविंद को जान से मार दिया, जम्मू में बेचता था चाट और गोलगप्पा, परिवार में कोहराम


अरविंद के भाई मुकेश साह ने बताया कि "हमलोग पांच भाई थे. एक बहन भी है, जिसकी शादी अभी नहीं हुई है. पांच में से दो भाइयों की मौत हो गई. बड़ा भाई बबलच साह तीन महीना पहले कोरोना से मर गया. अब आतंकियों ने अरविंद को भी मार गिराया. उसकी अब तक शादी नहीं हुई थी. पड़घड़ी गांव के लगभग 300 लोग जम्मू में कमाते-खाते हैं. 15 दिन पहले आतंकियों ने इसी गांव के रहने वाले जितेंद्र साह को भी गोली मारी थी. गोली उसके हाथ में लगी थी. जितेंद्र फिलहाल हॉस्पिटल में भर्ती है."


आतंकियों ने बिहार के रहने वाले अरविंद को जान से मार दिया, जम्मू में बेचता था चाट और गोलगप्पा, परिवार में कोहराम


बताया जा रहा है कि अरविंद कुमार साह लगभग तीन महीना पहले ही जम्मू गया था. ये पिछले आठ साल से जम्मू में गोलगप्पा बेचने का काम करता था. अरविंद के भरोसे ही परिवार के 15 सदस्यों का भरण पोषण होता था. कमाऊ सदस्य की हत्या होने का उन पर फिर दुखों का पहाड़ टूट चुका है. परिवार ने भारत सरकार से आतंकवादियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. परिवार द्वारा 50 लाख रुपये का मुआवजा और एक सरकारी नौकरी की भी मांग की गई है.


आतंकियों ने बिहार के रहने वाले अरविंद को जान से मार दिया, जम्मू में बेचता था चाट और गोलगप्पा, परिवार में कोहराम


अरविंद साह की हत्या के बाद बांका विधायक सह पूर्व राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल ने बांका डीएम और भाजपा नेता सुशील मोदी से बात की. सुशील मोदी ने बताया कि जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से उनकी इस संबंध में बात हुई है और जम्मू-कश्मीर प्रशासन 11 लाख रुपये मृतक के परिजनों को मुआवजा के तौर पर देगा. साथ ही बिहार सरकार भी मुआवजा देगी. इस संबंध में विधायक रामनारायण मंडल ने बताया कि मृतक अरविंद के शव को बांका लाया जाएगा और  उसका सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार किया जाएगा.  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें