ब्रेकिंग
पटना में BJP का विरोध मार्च, राहुल गांधी का पोस्टर भी जलाया; सरावगी बोले- कान पकड़कर माफी मांगें खरगे✦बिहार के इस SH पर बनेंगे 3 नए टोल प्लाजा... सिर्फ 20 KM के दायरे में तीन बार देना होगा टैक्स? जानिए पूरी खबर✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की कवायद तेज, उमेश कुशवाहा ने स्पीकर को सौंपा अनुशंसा पत्र✦अनंत बन गए शिकार! एक्शन के बाद दिल्ली में साथ-साथ दिख रहे ललन सिंह और संजय झा, सवाल पूछने पर...✦रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे वार्ड सदस्य, अचानक आ गए घरवाले… पलंग के नीचे छिपे मिले, फिर जो हुआ✦पटना में BJP का विरोध मार्च, राहुल गांधी का पोस्टर भी जलाया; सरावगी बोले- कान पकड़कर माफी मांगें खरगे✦बिहार के इस SH पर बनेंगे 3 नए टोल प्लाजा... सिर्फ 20 KM के दायरे में तीन बार देना होगा टैक्स? जानिए पूरी खबर✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की कवायद तेज, उमेश कुशवाहा ने स्पीकर को सौंपा अनुशंसा पत्र✦अनंत बन गए शिकार! एक्शन के बाद दिल्ली में साथ-साथ दिख रहे ललन सिंह और संजय झा, सवाल पूछने पर...✦रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे वार्ड सदस्य, अचानक आ गए घरवाले… पलंग के नीचे छिपे मिले, फिर जो हुआ

आलू लदे ट्रक ने पिता-पुत्र को रौंदा, पुत्र की मौत, जख्मी पिता का चल रहा इलाज

SITAMARHI : सीतामढ़ी के सोनबरसा एनएच 77 पथ पर फतेहपुर महुलिया के बीच आलू से लदे ट्रक की चपेट में आकर एक राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान महुलिया निवासी मो. इसराफिल ख

आलू लदे ट्रक ने पिता-पुत्र को रौंदा, पुत्र की मौत, जख्मी पिता का चल रहा इलाज
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी के सोनबरसा एनएच 77 पथ पर फतेहपुर महुलिया के बीच आलू से लदे ट्रक की चपेट में आकर एक राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान महुलिया निवासी मो. इसराफिल खान के 30 वर्षीय पुत्र अहमद रजा खान के रूप में की गई है. वहीं हादसे में जख्मी पिता मो. खान का इलाज सोनबरसा पीएचसी में कराया जा रहा है.


सूचना पर सोनबरसा पुलिस प्रशासन के अधिकारी तथा जवान घटना स्थल पहुंचे. बीडीओ ओम प्रकाश, थानाध्यक्ष गौरी शंकर बैठा, पुअनि मो. एकरामूल हक ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है. 


घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर खूब हंगामा किया. लोगों ने मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और मुआवजा दिलवाने की मांग की. जिसके बाद बीडीओ ओम प्रकाश ने मृतक के परिवार को पारिवारिक लाभ योजना से 20 हजार का चेक तथा भुतही मुखिया मनोज कुमार ने कबीर अंत्येष्ठि से तीन हजार का चेक प्रदान किया. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता