ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

आज से चलेगी किसान रेल, बिहार के किसानों को होगा फायदा

PATNA: आज से किसानों के लिए किसान रेल चलेगी. यह रेल नासिक से दानापुर तक चलेगी. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा आज शुभारंभ करेंगे. इस रेल

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: आज से किसानों के लिए किसान रेल चलेगी. यह रेल नासिक से दानापुर तक चलेगी. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा आज शुभारंभ करेंगे. इस रेल से किसान फल और सब्जी दूसरे शहरों में भेज सकते हैं.

 किसान रेल नासिक से देवलाली से बिहार के दानापुर तक चलेगी. यह रेल विभिन्न स्टेशनों पर माल लेने और उतारने के लिए रूकेगी. सात अगस्त से 20 अगस्त तक किसान रेल हर शुक्रवार को देवलाली से दानापुर के लिए चलेंगी और हर रविवार को दानापुर से देवलाली के लिए चलेगी. इस रेल में 10 पार्सल वैन होगी. 

बिहार के साथ-साथ कई राज्यों को होगा फायदा

किसान रेल से बिहार के किसानों के साथ-साथ महाराष्ट्र, यूपी और मध्यप्रदेश के किसनों को भी इसका फायदा मिलेगा. यह ट्रेन नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, बुरहानपुर, खांडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, मणिकपुर, प्रयागराज चियोकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और बक्सर स्टेशन पर रुकेगी. बताया जा रहा है कि किसानों की मांग को देखते हुए ट्रेन के ठहराव को बढ़ाया भी सकता है.