ब्रेकिंग
‘बाहुबलियों को यूज एंड थ्रो करती है BJP’, अनंत सिंह के JDU से निष्कासन पर पप्पू यादव का हमला; गिनाए चार नाम✦बिहार में लापरवाही और वित्तीय गड़बड़ी के आरोप, 6 CO पर विभाग ने कसा शिकंजा✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर: टोटो और हाइवा की भीषण टक्कर, 22 साल के चालक की मौत, 6 लोग घायल✦बिहार MLC चुनाव: RJD को वोट चोरी की आशंका, संजीव सिंह बोले- चंडीगढ़ मेयर चुनाव जैसी गड़बड़ी न हो, JDU में टूट का भी किया दावा✦बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD ने जताई वोट चोरी की आशंका, निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन✦‘बाहुबलियों को यूज एंड थ्रो करती है BJP’, अनंत सिंह के JDU से निष्कासन पर पप्पू यादव का हमला; गिनाए चार नाम✦बिहार में लापरवाही और वित्तीय गड़बड़ी के आरोप, 6 CO पर विभाग ने कसा शिकंजा✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर: टोटो और हाइवा की भीषण टक्कर, 22 साल के चालक की मौत, 6 लोग घायल✦बिहार MLC चुनाव: RJD को वोट चोरी की आशंका, संजीव सिंह बोले- चंडीगढ़ मेयर चुनाव जैसी गड़बड़ी न हो, JDU में टूट का भी किया दावा✦बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD ने जताई वोट चोरी की आशंका, निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन

आज से शुरू होगी पटना से बाबा वैद्यनाथ के लिए विमान सेवा, जानिए कितना होगा टिकट का दाम

PATNA : बाबा बैजनाथ धाम ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने की इच्छा रखने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर है। अब आज से पटना एयरपोर्ट से बाबा नगरी देवघर के लिए सीधी फ्लाइट मिलने वाल

आज से शुरू होगी पटना से बाबा वैद्यनाथ के लिए विमान सेवा, जानिए कितना होगा टिकट का दाम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बाबा बैजनाथ धाम ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने की इच्छा रखने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर है। अब आज से  पटना एयरपोर्ट से बाबा नगरी देवघर के लिए सीधी फ्लाइट मिलने वाली है। इंडिगो इंडिगो की एटीआर 72 यानी 72 सीटों वाला यह फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन चलेगा।


मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगाे की 7944/2303 फ्लाइट  देवघर से 11:15 में टेकऑफ करने के बाद 12:15 में पटना लैंड करेगा। उसके बाद पटना से 12:35 में उड़ान भरकर 1:35 में देवघर एयरपाेर्ट लैंड करेगा। पटना-देवघर के बीच हवाई दूरी 200 किलाेमीटर है। इस फ्लाइट का किराया करीब 3 हजार है। यह विमान सप्ताह में 4 दिन उड़ान भरेगा। पिछले साल 12 जुलाई काे देवघर एयरपाेर्ट का उद्घाटन हुआ था तब से बाबा नगरी के लिए सीधी फ्लाइट का इंतजार हाे रहा था।


मालूम हो कि, पटना एयरपाेर्ट प्रशासन ने 39 जाेड़ी विमानाें का समर शिड्यूल जारी कर दिया है। यह 26 मार्च से 28 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। नए शिड्यूल में चंडीगढ़-पटना फ्लाइट काे बंद कर दिया गया है। खास बात यह है कि 26 मार्च से पटना से रांची के लिए एक की बजाय दाे विमान हाे गए हैं। एयर इंडिया ने सुबह में पहली बार रविवार काे छाेड़कर दिल्ली के लिए नई फ्लाइट शुरू की है। विस्तारा की दिल्ली की दाे फ्लाइट 30 अप्रैल तक ही ऑपरेट करेगी। 25 मार्च तक के शेड्यृल में 41 जाेड़ी विमान थे। स्पाइसजेट ने दाे जाेड़ी विमानाें के ऑपरेशन काे राेक दिया है।


आपको बताते चलें कि, पटना- देवघर हवाई मार्ग जुड़ने से वैद्यनाथ ज्याेतिर्लिंग के दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियाें काे बहुत सुविधा हाेगी। खासकर सावन के महीने में। दाेनाें शहराें में पर्यटकाें की संख्या बढ़ेगी जिससे सरकार का राजस्व के साथ ही काराेबार भी बढ़ेंगे। पटना से देवघर तक विमान से जाने के बाद वहां से गाेड्डा और दुमका जाना आसान हाे जाएगा।