ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग; 17 जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश✦Bihar News : नेपाल में भर बारिश से बिहार पर तबाही का साया! गंडक-कोसी-बागमती में भीषण बाढ़ का खतरा, 17 जिलों में हाई अलर्ट✦Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग; 17 जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश✦Bihar News : नेपाल में भर बारिश से बिहार पर तबाही का साया! गंडक-कोसी-बागमती में भीषण बाढ़ का खतरा, 17 जिलों में हाई अलर्ट✦Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव

आज पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, झंडे और बैनरों से पटा पटना शहर

PATNA : बिहार बीजेपी के नव नियुक्त अध्यक्ष दिलीप जायसवाल आज पटना पहुंचेंगे। पटना पहुंचने पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। पटना हवाई अड्डा से वे प्रदेश कार्यालय जाएंगे। जायसव

आज पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, झंडे और बैनरों से पटा पटना शहर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार बीजेपी के नव नियुक्त अध्यक्ष दिलीप जायसवाल आज पटना पहुंचेंगे। पटना पहुंचने पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। पटना हवाई अड्डा से वे प्रदेश कार्यालय जाएंगे। जायसवाल के पटना हवाई अड्डा पर उतरने के बाद प्रदेश के पदाधिकारी, विधायक उनका स्वागत करेंगे।इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत करेंगे। 


जायसवाल एयरपोर्ट से  शेखपुरा मोड़, पटेल भवन, राजवंशी नगर, पुनाईचौक, न्यू म्यूजियम, माउंट कार्मेल स्कूल, श्रम नियोजन भवन, आयकर गोलंबर होते हुए प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। इन स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए स्वागत प्वाइंट बनाये गए हैं। जहां विभिन्न प्रकोष्ठों, मोर्चा और मंच के नेता और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। 


वहीं, जायसवाल के स्वागत के लिए भाजपा कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है और मिठाइयां बन रही हैं। उन्होंने कहा कि इस स्वागत और अभिनंदन समारोह में बिहार के सभी जिलो से बीजेपी के नेतागण भाग लेंगे। इस समारोह में बिहार के सभी सांसद, विधायक, विधानपार्षद व मेयर, उपमेयर भी शामिल होंगे. नव नियुक्त अध्यक्ष के स्वागत के लिए झंडे बैनर से पटना शहर को पाट दिया गया है पार्टी कार्यालय पहुंचने के बाद निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पार्टी कार्यालय में नव नियुक्त अध्यक्ष को पदभार ग्रहण कराएंगे। 


उधर, प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दिलीप जायसवाल ने साफ तौर पर कहा था कि वे प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर प्रदेश संगठन को समाहित कर राजनीतिक एजेंडे को गांव तक पहुंचाएंगे। उन्होंने बताया था कि भाजपा के पुराने से लेकर नए कार्यकर्त्ता तक सबका विकास किया जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि दिलीप जायसवाल 2025 विधानसभा की तैयारी में जुट गए हैं।