ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

BIHAR NEWS : आज मोतिहारी में रहेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, यातायात व्यवस्था में हुआ बदलाव

PATNA : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को मोतिहारी आयेंगे। वह महात्मा गांधी केंद्रीय विवि द्वारा शहर के महात्मा गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित दीक्षांत समारोह का उद्घाटन करेंगे। इस दौ

BIHAR NEWS : आज मोतिहारी में रहेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, यातायात व्यवस्था में हुआ बदलाव
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को मोतिहारी आयेंगे। वह महात्मा गांधी केंद्रीय विवि द्वारा शहर के महात्मा गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित दीक्षांत समारोह का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान भाषण देंगे और 433 छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित करेंगे। इस दौरान  47 छात्र-छात्राओं को पीएचडी की उपाधि देंगे।


इसको लेकर तमाम तरह की तैयारी महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरी कर ली है। समारोह की सफलता को लेकर विवि के अधिकारियों व कर्मचारियों की अलग-अलग जिम्मेवारी तय की गयी है और कई स्तर से एहतियाती कदम उठाये गये हैं। वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किये गये हैं। 


चप्पे-चप्पे पर जवानों व दंड अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। समारोह में बिहार के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के अलावा स्थानीय सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन भी शामिल होंगे। यहां के बाद उपराष्ट्रपति चरखा पार्क जाएंगे। चरखा पार्क में भी सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गयी है।  केंद्रीय विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शनिवार को उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ भाग लेंगे। इनके कार्यक्रम में मामूली बदलाव किया गया है। 


जानकारी के अनुसार उपराष्ट्रपति महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में करीब दो बजे पहुंचेंगे, जहां दीक्षांत समारोह का उद्घाटन कर गोल्ड मेडल वाले छात्रों को सम्मानित करेंगे. कार्यक्रम को लेकर शहर के ट्रैफिक प्लान में भी बदलाव किया गया है। प्रेक्षागृह से पहले उपराष्ट्रपति करीब पौने दो बजे चरखा पार्क पहुंचेंगे। इस दौरान पुलिस ने शहर के कई सड़कों पर साढ़े 12 बजे से चार बजे तक आवागमन रोक दिया है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें