ब्रेकिंग
Bihar News : 38 लाख वेतन... फिर करोड़ों की संपत्ति! बिहार के DPO के घर EOU पहुंची तो जमीन-मकान और गहनों की खुली परतेंBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम! पटना समेत 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसमपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारBihar News : 38 लाख वेतन... फिर करोड़ों की संपत्ति! बिहार के DPO के घर EOU पहुंची तो जमीन-मकान और गहनों की खुली परतेंBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम! पटना समेत 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसमपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तार

आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा आशिक, गांव वालों ने खंभे से बांधकर की पिटाई, वीडियो वायरल

MUNGER : बिहार के मुंगेर जिले में अपनी प्रेमिका से देर रात मिलने पहुंचना प्रेमी को महंगा पड़ गया. लोगों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया और बिजली के खंभे से प्रेमी को बांधकर उसकी जमकर प

आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा आशिक, गांव वालों ने खंभे से बांधकर की पिटाई, वीडियो वायरल
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : बिहार के मुंगेर जिले में अपनी प्रेमिका से देर रात मिलने पहुंचना प्रेमी को महंगा पड़ गया. लोगों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया और बिजली के खंभे से प्रेमी को बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी. इतना ही लोगों ने प्रेमी की पिटाई का वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल कर दिया. मामला तारापुर अनुमंडल के असरगंज थाना क्षेत्र का है. बाद में घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को छुड़ाया और उसकी जान बचाई. 


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने देर रात पहुंचा था. इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई. ग्रामीणों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया और बिजली के खंभे से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी. 


घटना की सूचना मिलने पर असरगंज थानेदार सह प्रशिक्षु डीएसपी कमल किशोर कौशल दल-बल के साथ गांव पहुंचे. उन्होंने युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लिया और थाने ले आए. फिलहाल प्रेम प्रसंग के इस मामले की पुलिस जांच कर रही है. जख्मी युवक से पूछताछ की जा रही है.