ब्रेकिंग
पटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटारापटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटारा

आदमखोर बाघिन की तलाश जारी, लखनिया कैम्प के पास अपने बच्चे के साथ नजर आयी

BETTIAH : वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व और उसके आसपास के गांव में इन दिनों आदमखोर बाघिन का आतंक जारी है। अब तक रिजर्व टाइगर से निकलकर इस बाघिन ने 3 लोग

आदमखोर बाघिन की तलाश जारी, लखनिया कैम्प के पास अपने बच्चे के साथ नजर आयी
Santosh Singh
2 मिनट


BETTIAH : वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व और उसके आसपास के गांव में इन दिनों आदमखोर बाघिन का आतंक जारी है। अब तक रिजर्व टाइगर से निकलकर इस बाघिन ने 3 लोगों को अपना निशाना बनाया। दो दिन पहले बाघिन के पैरों के निशान लखनिया एनटी पोचिंग कैंप के पास मिले थे वही मंगलवार को भी दूसरी बाघिन और उसके बच्चे के पैरों के निशान मिले हैं। तीन लोगों की जान जाने के बाद वन विभाग की टीम लगातार आदमखोर बाघिन की तलाश में जुटी हुई है। 


ऐसे में अब दो-दो बाघिनों की निगरानी करने में विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। लखनिया एनटी पोचिंग कैंप से पास कई गांव स्थित है। ऐसे में वन विभाग के कर्मी बाघिन और उसके बच्चे पर नजर रख रहे हैं कि कही वह जंगल से निकलकर गांव की तरफ ना जाए। इसे लेकर टाइगर ट्रैकरों को उनकी निगरानी में लगाया गया है। खैरटिया गांव के पास बाघिन को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया है।


सहोदरा के सूर्यपुर परसौनी में पांच दिन पूर्व एक दंपति और महिला की जान लेने वाली बाघिन की जंगल में तलाश जारी है। इसे लेकर वीटीआर के अधिकारियों और कर्मचारियों की परेशानी काफी बढ़ गई है। बाघिन की तलाश में वन विभाग के साथ-साथ पटना से आई विशेषज्ञों की टीम लगी हुई है। जंगल और झाड़ियों का इलाका होने के कारण ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है।