ब्रेकिंग
Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश

BIHAR: बारात जा रहे बाइक सवार को हाइवा ने रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत, घर में मातम का माहौल

दोनों मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के घेलाढ थाना क्षेत्र के रामनगर, वार्ड नंबर 13 के 18 वर्षीय राजा कुमार और 18 वर्षीय क्रिशन कुमार के रूप में हुई है। दोनों अपने परिवार का इकलौता बेटा था।

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बाइक से बारात जाने के दौरान हाईवा की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना सहरसा जिले के बैजनाथपुर-महेशखुट मुख्य मार्ग की है। दोनों मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के घेलाढ थाना क्षेत्र के रामनगर, वार्ड नंबर 13 के 18 वर्षीय राजा कुमार और 18 वर्षीय क्रिशन कुमार के रूप में हुई है। दोनों अपने परिवार का इकलौता बेटा था। 


दोनों की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतक के बड़े चाचा पप्पू शर्मा के बेटे शिवजी कुमार का शादी रविवार की रात होनी थी। जिसके लिए उनके गांव से बारात सौरबाजार क्षेत्र के फारसाहा गांव जाना था। रविवार की रात दोनों चचेरे भाई बाईक पर सवार होकर बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक हाईवा ट्रक की चपेट में दोनों आ गए। 


जिससे गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों द्वारा उसे उठाकर नजदीक के लॉर्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां ईलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। सोमवार को सौरबाजार थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। सौरबाजार थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना के बाद हाईवे छोड़कर ट्रक चालक फरार है। 


दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले किया जाएगा। इस घटना से मृतक के गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। BIHAR: बारात जा रहे बाइक सवार को हाइवा ने रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत, घर में मातम का माहौलBIHAR: बारात जा रहे बाइक सवार को हाइवा ने रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत, घर में मातम का माहौल

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता