ब्रेकिंग
बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस

9952 लंबित ONLINE राशन कार्ड देख भड़के जमुई के DM, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों का रोका वेतन

JAMUI: जमुई जिले के छह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के वेतन पर डीएम ने अगले आदेश तक रोक लगा दी है। दरअसल मामला ऑनलाइन राशन कार्ड आवेदन से जुड़ा है। जिलाधिकारी राकेश कुमार लंबित

9952 लंबित ONLINE राशन कार्ड देख भड़के जमुई के DM, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों का रोका वेतन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई जिले के छह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के वेतन पर डीएम ने अगले आदेश तक रोक लगा दी है। दरअसल मामला ऑनलाइन राशन कार्ड आवेदन से जुड़ा है। जिलाधिकारी राकेश कुमार लंबित ऑनलाइन राशन कार्ड आवेदन की संख्या देखकर हैरान हो गए। 


बता दें जिले के चकाई प्रखंड में 2564 आवेदन, अलीगंज प्रखंड में 1569 आवेदन, झाझा प्रखंड में 2053 आवेदन, खैरा प्रखंड  में 858 आवेदन, सिकंदरा प्रखंड में 1408 आवेदन, एवम सोनो प्रखंड में 1500 आवेदन लंबित है। इतनी बड़ी संख्या में ऑनलाइन राशन कार्ड आवेदन लंबित देखकर डीएम राकेश कुमार गुस्सा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों पर फूटा। जिला प्रशासन ने इन सभी छह अधिकारियो के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। 


इतना ही नहीं सभी अधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए एक सप्ताह के अंदर लंबित आवेदनों का निस्पादन करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए है। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी जमुई को भी सभी लंबित आवेदनों का निस्पादन हेतु पर्यवेक्षण का निर्देश दिया गया है। डीएम के इस कार्रवाई से जहां ब्लॉक स्तर के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।


वही आम लोग डीएम के इस कदम की खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं।  हालांकि जमुई डीएम सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर तबके तक पहुंचाने का प्रयास लागातार कर रहे हैं और इसी कड़ी में अधिकारियो की लापरवाही देखकर डीएम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सख्त संदेश दिया है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता