ब्रेकिंग
जेवर हवाई अड्डा का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी✦Patna Firing News : पहले भिड़े, फिर निकली बंदूक और चल गई गोली... पटना के नया गांव में सनसनी✦दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट, पुलिस ने 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का भेजा प्रस्ताव✦JDU की बड़ी घोषणा: अब नीतीश कुमार के नाम पर होंगे पार्टी के सभी कार्यक्रम, संजय झा ने किया ऐलान✦Bihar News : पहले निलंबन, अब गिरफ्तारी! जमीन हेराफेरी केस में CO पर पुलिस का शिकंजा✦जेवर हवाई अड्डा का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी✦Patna Firing News : पहले भिड़े, फिर निकली बंदूक और चल गई गोली... पटना के नया गांव में सनसनी✦दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट, पुलिस ने 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का भेजा प्रस्ताव✦JDU की बड़ी घोषणा: अब नीतीश कुमार के नाम पर होंगे पार्टी के सभी कार्यक्रम, संजय झा ने किया ऐलान✦Bihar News : पहले निलंबन, अब गिरफ्तारी! जमीन हेराफेरी केस में CO पर पुलिस का शिकंजा

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, 9 दिनों के अंदर बनेगा नया राशन कार्ड, ये होगी प्रक्रिया

PATNA : बिहार सरकार ने कोरोना संकट के बीच आम लोगों को एक राहत भरी खबर दी है. अब 9 दिनों के अंदर नया राशन कार्ड बन कर लोगों को मिल जाएगा. इसके साथ ही संशोधन कार्य भी 7 दिनों क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार ने कोरोना संकट के बीच आम लोगों को  एक राहत भरी खबर दी है. अब 9 दिनों के अंदर नया राशन कार्ड बन कर लोगों को मिल जाएगा. इसके साथ ही संशोधन कार्य भी 7 दिनों के अंदर किया जाएगा. सामान्य प्रशासन विभाग में इस बदलाव की अधिसूचना जारी कर दी है.

राशन कार्ड बनाने में अधिक से अधिक 9 दिनों का समय लगेगा. राशन कार्ड बनाने का इसमें संशोधन के लिए जीविका के माध्यम से आवेदन किया जाएगा. जीविका दीदी लोगों तक पहुंचेंगी और उनका आवेदन प्राप्त कर बीडीओं के पास जमा करेंगीं. आवेदन की जांच के साथ अनुशंसा की समय सीमा भी कम कर दी गई है. बीडीओ दो औऱ  एसडीओ सात कार्य दिवस में अपना काम करेंगे.

 बिहार लोक सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत राशन कार्ड बनाने के लिए 30 कार्य दिवस पहले से निर्धारित था. पहले आवेदन की जांच कर उस की अनुशंसा एसडीओ को भेजने के लिए बीडीओ को 15 कार्य दिवस मिलते थे. अब इस काम के लिए मात्र 2 दिनों का समय दिया जाएगा. वहीं अनुशंसा मिलने के बाद एसडीओ 7 दिन में इस पर निर्णय लेंगे. पहले इसके लिए 15 कार्य दिवस निर्धारित था. यानी आवेदन सही है तो अधिक से अधिक 9 दिनों में नया राशन कार्ड बनकर मिल जाएगा. वहीं नया राशन कार्ड बनाने के साथ ही इसमें संशोधन के लिए भी समय सीमा कम कर दी गई है.  इसके लिए पहले 21 से 15 कार्य  दिवस मिलते थे जिसे अब  7 दिन कर दिया गया है.

टैग्स