ब्रेकिंग
Bihar News : पहले बेटी की शादी, फिर सियासी संग्राम! अनंत सिंह कब देंगे विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब? 67 मुकदमों पर भी खोली जुबान, बोले- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया✦Bihar News : विधायक बनने से पहले एक भी केस नहीं! अनंत सिंह का बड़ा दावा, नीरज कुमार पर साजिश का आरोप; ललन सिंह और नीतीश कुमार को लेकर भी किया बड़ा खुलासा✦BIHAR NEWS : पटना में जाम का होगा The End! डाकबंगला से रुकनपुरा तक चौड़ी होगी सड़क, 29 करोड़ होंगे खर्च✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा✦Bihar News : पहले बेटी की शादी, फिर सियासी संग्राम! अनंत सिंह कब देंगे विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब? 67 मुकदमों पर भी खोली जुबान, बोले- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया✦Bihar News : विधायक बनने से पहले एक भी केस नहीं! अनंत सिंह का बड़ा दावा, नीरज कुमार पर साजिश का आरोप; ललन सिंह और नीतीश कुमार को लेकर भी किया बड़ा खुलासा✦BIHAR NEWS : पटना में जाम का होगा The End! डाकबंगला से रुकनपुरा तक चौड़ी होगी सड़क, 29 करोड़ होंगे खर्च✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा

लाखों रुपए के जाली नोट लेकर बैंक पहुंचा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

SAHARSA : भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पैसा जमा करने आये सीएमएस कर्मी के पास से जाली नोट बरामद हुआ. आनन-फानन में बैंक के कर्मचारियों ने पुलिस को इसक

लाखों रुपए के जाली नोट लेकर बैंक पहुंचा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAHARSA : भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पैसा जमा करने आये सीएमएस कर्मी के पास से जाली नोट बरामद हुआ. आनन-फानन में बैंक के कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी सचूना दी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और घटना की छानबीन कर रही है.


जानकारी के अनुसार, सीएमएस के कर्मी द्वारा बैंक में आठ लाख 56 हजार 483 रुपये बैंक में जमा किया इसमें पांच-पांच सौ के 1438 नोट कुल सात लाख 19 हजार रुपये था. जिसमें पांच सौ के 549 नोट यानी कुल दो लाख 74 हजार पांच सौ रुपये जाली पाया गया. बैंक में रुपये की गिनती के दौरान जाली नोट पाए जाने पर पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी निशिकांत भारती, सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार सदलबल पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की.


घटना की शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस ने सीएमएस कर्मी को हिरासत में ले लिया. पुलिस की पूछताछ में कर्मी ने बताया कि सीएमएस द्वारा महिद्रा फाइनेंस से 6 लाख 79 हजार रुपए बैंक में जमा करने के लिए प्राप्त किया गया था. इसके अलावा अन्य जगह की राशि को भी वो जमा करने पहुंचे थे, जिसके बाद पुलिस महिद्रा फाइनेंस के कार्यालय जाकर कार्यरत कर्मियों से भी पूछताछ की. पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला, जिसमें हिरासत में लिए गये कर्मी द्वारा रुपये जमा करने की बातें सामने आई.


डीएसपी ने बताया कि इस मामले की छानबीन की जा रही है. जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा. वहीं, पूरे मामले को लेकर एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि सीएसएस कर्मी द्वारा आठ लाख 56 हजार 483 रुपए जमा किया गया था. जांच में दो लाख 74 हजार पांच सौ रुपये जाली पाया गया. सभी जाली नोट पांच सौ रुपये के थे. पुलिस को सूचना दे दी गई है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता