ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

70th BPSC Exam: पटना हाई कोर्ट में 70वीं बीपीएससी परीक्षा को लेकर आज अहम सुनवाई, रद्द होगा एग्जाम?

70th BPSC Exam: 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा को लेकर आज पटना हाई कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है। बेंच के उपस्थित नहीं होने के कारण पिछली सुनवाई नहीं हो सकी थ

BPSC Exam
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
3 मिनट

70th BPSC Exam: 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा को लेकर आज पटना हाई कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है। बेंच के उपस्थित नहीं होने के कारण पिछली सुनवाई नहीं हो सकी थी। आज पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश अरविंद सिंह चंदेल की खंडपीठ में इस मामले की सुनवाई होनी है। 


दरअसल, 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा लेने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गयी थी। याचिका में बीपीएससी पर धांधली करने का कथित आरोप लगाया गया था। मामले पर बीते 31 जनवरी पटना हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी थी। बेंच के उपस्थित नहीं होने के कारण इस मामले में सुनवाई नहीं हो सकी थी।


पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश अरविंद सिंह चंदेल की खंडपीठ में इस मामले की सुनवाई होनी थी लेकिन ऐन वक्त पर सुनवाई टल गई थी। ऐसे में बीपीएससी अभ्यर्थियों को पटना हाईकोर्ट के अहम फैसले का इंतजार था।इससे पहले 16 जनवरी को हुई सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने BPSC से जवाब तलब किया था। आज फिर से हाई कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होनी है। ऐसे में अभ्यर्थियों की नजर कोर्ट के फैसले पर टीकी है।


बता दें कि कोर्ट में मामला होने के बावजूद बीपीएससी ने पीटी परीक्षा का रिजल्ट पिछले दिनों घोषित कर दिया था। प्रारंभिक परीक्षा में 328990 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था जिसमें कुल 21581 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। आयोग ने 45 दिनों में परिणाम जारी कर दिया था। आयोग ने बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग के बीच परिणाम की घोषणा की थी। कोर्ट ने रिजल्ट रोकने से इनकार किया था।


बताते चलें कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया था। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर इस मामले पर सुनवाई की मांग की गई थी लेकिन कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को पटना हाई कोर्ट जाने की सलाह दी थी और याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद अभ्यर्थियों के एक गुट ने पटना हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर परीक्षा को फिर से कराने की मांग की थी। इस मामले को लेकर बिहार में खूब बवाल हुआ था। राजधानी पटना की सड़कों पर छात्र संगठनों में खूब प्रदर्शन किया था। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें