ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

70 फीट के रावण का वध करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांधी मैदान में शुरू हुई तैयारी

PATNA : पुरे देश में इन दिनों नवरात्र की धूम है। सनातन संस्कृती को मानने वाले लोग अपने घर मंदिर में जाकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आराधना कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार की राजधनी

70 फीट के रावण का वध करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांधी मैदान में शुरू हुई तैयारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पुरे देश में इन दिनों नवरात्र की धूम है। सनातन संस्कृती को मानने वाले लोग अपने घर मंदिर में जाकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आराधना कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार की राजधनी पटना में भी इस पूजा को लेकर ख़ास इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही इस बार रावण वध को लेकर भी अलग तरह की तैयारी की गई है। दशहरा कमेटी ने बताया कि इस बार 70 फीट के रावण को तैयार किया गया है। 


दरअसल, पटना दशहरा कमेटी के लोगों ने बताया कि रावण वध की तैयारी पूरी कर ली गई है। पिछले साल की तरह इस बार भी बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को आमंत्रित किया गया है। पिछले साल की तरह इस बार भी उम्मीद है कि रावण को तीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही मारेंगे। इस बार 70 फीट के रावण का वध करेंगे। गया के मुस्लिम कारीगरों की टीम ने विजयादशमी के मौके पर दहन के लिए रावण का 70 फीट का पुतला तैयार किया है। 22 कारीगरों की टीम ने 70 फीट के रावण, कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला बनाया है। 


वहीं, इस बार बारिश होने पर किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए वाटरप्रूफ रावण का निर्माण किया गया है। इसमें इको फ्रेंडली पटाखे भी लगाए जाएंगे। ताकि वायु प्रदूषण न हो। इस बार रावण के गिरने की कोई संभावना भी नहीं है। ऐस में पिछले साल की तरह इस बार भी बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को आमंत्रित किया गया है।