ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

Bihar News: 7 जिंदा बम मिलने से वैशाली में दहशत, पुलिस ने तेज की जांच-पड़ताल

Bihar News: वैशाली में गुरुवार को उस वक्त अचानक हड़कंप मच गया जब यहां के शेखपुरा क्षेत्र में 7 जिंदा बम मिला. सूचना मिलते ही इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है

Bihar News
Bihar News
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar News : बिहार के वैशाली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जिले के महनार प्रखंड में स्थित करनौती पंचायत में  एक बड़ी घटना सामने आई। यहां इस जगह से 7 जिंदा बम मिले हैं, इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। अब इस घटना की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है।फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है। अब जांच के बाद ही सच सामने आएगा।


वहीं, स्थानीय लोगों को शेखपुरा करनौती इलाके में 7 बम मिले, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई इसके बाद सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा। उसके बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में लगी हुई है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इस इलाके में जिंदा बम बरामद हुआ तो कैसे हुआ और इसकी वजह क्या थी?


वहीं, घटना स्थल पहुंचकर पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए बम डिस्पोजल स्क्वाड की मदद से सभी बमों को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया। इसके बाद सभी बमों को कब्जे में लेकर आगे की जांच के लिए स्थानीय थाने ले जाया गया। पुलिस अब इस मामले में गहन जांच कर रही है कि आखिर ये बम यहां कैसे पहुंचे और किसने रखे।इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। 


इधर, स्थानीय प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त किया है कि उनकी सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बम कैसे उक्त स्थल पर किसके द्वारा रखा गया है। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता