ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

7 फरवरी को मनेगा विधानसभा का स्थापना दिवस, विधायकों को बापू का उपदेश पढ़ाया जायेगा

PATNA : बिहार विधान सभा का स्थापना दिवस समारोह 7 फरवरी को मनाया जायेगा. बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी बड़े ही धूमधाम स

7 फरवरी को मनेगा विधानसभा का स्थापना दिवस, विधायकों को बापू का उपदेश पढ़ाया जायेगा
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधान सभा का स्थापना दिवस समारोह 7 फरवरी को मनाया जायेगा. बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी बड़े ही धूमधाम से स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. विधानसभा के शताब्दी वर्ष पर वृहत समारोह का आयोजन किया जायेगा. इस कार्यक्रम को लेकर संयुक्त अधिवेशन बुलाया जा रहा है. सीएम नीतीश कुमार स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. 


शनिवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि आगामी 7 फरवरी को बिहार विधान का 100वां स्थापना दिवस समारोह 7 फरवरी को मनाया जायेगा. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के बाद विजय सिन्हा ने कहा कि गांधी के 7 सामाजिक पाप कर्मों से जनप्रतिनिधियों और युवाओं को सीखने की जरूरत है.


आपको बता दें कि साल 1912 में बंगाल प्रसिडेंसी से अलग कर बिहार और उड़ीसा को मिलाकर एक नया राज्य बनाया गया था. जॉन स्टुअर्ट बेली इसके पहले लेफ्निेंट गवर्नर बने थे. इसके 8 साल बाद 1920 में बिहार और उड़ीसा प्रांत को गवर्नर का प्रांत का दर्जा किया गया और लार्ड सत्येन्द्र प्रसाद सिन्हा इसके पहले राज्यपाल नियुक्त किए गए.


इसके बाद बिहार और उड़ीसा प्रांतीय विधायी निकाय के लिए एक स्वतंत्र भवन के निर्माण की शुरुआत हुई और 7 फरवरी 1921 को इस नऐ भवन का उद्घाटन तत्कालीन लार्ड सिन्हा के द्वारा किया गया. इसी दिन सर वाल्टर मोरे की अध्यक्षता में इस भवन में नवगठित विधायी निकाय की पहली बैठक हुई. यह भवन बिहार विधान मंडल के मुख्य भवन के रुप में विद्यमान है. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMEET SINHA

FirstBihar संवाददाता