ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

Bihar Accident News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार जीप, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

Bihar Accident News: बिहार के मोतिहारी में दर्दनाक सड़क हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Bihar Accident News
© reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar Accident News: मोतिहारी में यात्रियों से भरी एक जीप महदेवा पुल के असंतुलित होकर पेंड से टकरा गई। इस हादसे में जीप पर सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना सुगौली-छपरा बहास बाईपास रोड की है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग जमा हो गए और घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए तीन लोगों को मोतिहारी रेफर किया है।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाजरत राजा बाबू से पूछे जाने पर बताया कि जीप के पेड़ से टकराने के बाद चालक जीप छोड़ कर फरार हो गया। फिलहाल सभी का इलाज जारी है और खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन भागे-भागे अस्पताल पहुंचे और अपने प्रियजनों का हाल जाना।