ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

6 बेटियों के पिता ने उठा लिया बड़ा कदम, कर्ज के तनाव में फर्नीचर दुकानदार ने लगायी फांसी

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिले में कर्ज से परेशान एक फर्नीचर दुकानदार ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना खोदावंदपुर थाना के बेगमपुर गांव की है। जहां इस घटना से इला

6 बेटियों के पिता ने उठा लिया बड़ा कदम, कर्ज के तनाव में फर्नीचर दुकानदार ने लगायी फांसी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिले में कर्ज से परेशान एक फर्नीचर दुकानदार ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना खोदावंदपुर थाना के बेगमपुर गांव की है। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खोदावंदपुर थाने के पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। 


मृतक की पहचान खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बेगमपुर निवासी बिलो शर्मा के 40 वर्षीय पुत्र दुर्गेश शर्मा के रूप में हुई है। जांच के दौरान पुलिस ने जब आस-पास के लोगों और परिजनों से घटना के बारे में पूछा तब पता चला कि दुर्गेश शर्मा सागी चौक के पास किराये पर फर्नीचर का दुकान चलाता था। 


6 बेटियों के पिता दुर्गेश ने 7 लाख रूपया कर्ज ले रखा था। कर्ज में डूबे रहने से वो मानसिक तौर से परेशान रह रहा था। तनाव में उसने फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। वहीं पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को शव सौंपा गया। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही गांव में मातम का माहौल है। पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर ही है। घटनास्थल पर FSL टीम को भी बुलाया गया। पुलिस अधीक्षक एसपी मनीष के नेतृत्व में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता