ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

'48 घंटे के अंदर 54 लाख दो नहीं तो ...', बदमाशों ने हाई कोर्ट के वकील को फोन कर दी धमकी, बोला - यहां आने पर मार देंगे गोली

PATNA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और फिरौ

'48 घंटे के अंदर 54 लाख दो नहीं तो ...', बदमाशों ने हाई कोर्ट के वकील को फोन कर दी धमकी, बोला - यहां आने पर मार देंगे गोली
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है।  राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और फिरौती मांगने की घटना निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधनी पटना के एक वकील से जुड़ा हुआ है। जिनसे कुछ बदमाशों ने फ़ोन कर मोटे रकम की मांग कर डाली और नहीं देने पर इसका बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दे दिया। 


दरअसल, पटना हाइकाेर्ट के अधिवक्ता प्रकाश रंजन से बदमाशों द्वारा 54 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सुर्ख़ियों में बना हुआ है। इनको बदमाशों ने यह भी धमकी दी है कि अगर वो रकम देने से आनाकानी करते हैं तो गोलियों से छलनी करने की भी धमकी दी गयी है। बदमाशों ने अधिवक्ता को 48 घंटे का समय दिया है और इसके अंदर ही रंगदारी की रकम देने को कहा है। इस घटना के बाद अधिवक्ता ने दो लोगों पर रंगदारी मांगने की लिखित शिकायत नजदीकी थाने  में की है। 


बताया जा रहा है कि, वकील के मोबाइल पर 12:35 बजे कॉल आया। फोन करने वाले ने अपना नाम संजय कुमार उर्फ संजय गाेप उर्फ भाेमा बताया। इसके साथ ही यह भी जानकारी दी कि वह फतुहा के नाेहटा का रहने वाला है। इसके बाद उसने 54 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इसके बाद कहा कि अगर रंगदारी की रकम नहीं दी, तो फतुहा आने पर रंधीर और मैं तुम्हें गोलियों से छलनी कर देंगे। इसके साथ ही उसने यह भी कहा कि उन लोगों ने ही फतुहा हाइस्कूल में नाेहटा के सम्मा यादव की हत्या की थी। उसी प्रकार तुम्हारी भी हत्या हो जायेगी। अधिवक्ता ने बताया कि उसे भोमा या अन्य से कोई मतलब भी नहीं है। 


इधर, इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। अधिवक्ता बाजार समिति के रामपुर राेड स्थित मीना काॅप्लेक्स में फ्लैट नंबर 304 में रहते हैं। हालांकि उनका पैतृक घर फतुहा में है। वे जस्टिस फाॅर साेसाइटी नामक संस्था भी चलाते हैं, जिसका कार्यालय पत्रकारनगर थाने के विजयनगर में है। पुलिस नंबर की जांच में जुटी है, जिससे कॉल आया था। साथ ही यह भी जानने की कोशिश में है कि संजय ने ही कॉल किया था या किसी ने उसे फंसाने की साजिश के तहत धमकी भरा फोन किया था. यह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें