ब्रेकिंग
तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦कार्तिक पूर्णिमा 2026: पटना में ट्रैफिक रूट बदला, 24 नवंबर को कई रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री, जानें नया ट्रैफिक प्लान✦कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦कार्तिक पूर्णिमा 2026: पटना में ट्रैफिक रूट बदला, 24 नवंबर को कई रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री, जानें नया ट्रैफिक प्लान✦कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा

48 घंटे बाद मिला बाइक से नदी में गिरे युवक का शव, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने काटा बवाल

NALANDA : बिहारशरीफ के दीपनगर थाना इलाके के साठोपुर पुल के समीप पिछले 3 अक्टूबर को बाइक समेत पंचाने नदी में डूबे युवक का शव 48 घंटे बाद गोताखोर की मदद से पुलिस ने सोमवार को बरामद क

48 घंटे बाद मिला बाइक से नदी में गिरे युवक का शव, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने काटा बवाल
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : बिहारशरीफ के दीपनगर थाना इलाके के साठोपुर पुल के समीप पिछले 3 अक्टूबर को बाइक समेत पंचाने नदी में डूबे युवक का शव 48 घंटे बाद गोताखोर की मदद से पुलिस ने सोमवार को बरामद किया. मृतक चंडी थाना क्षेत्र के मेहंदी बिगहा गांव निवासी कमलदेव पासवान के पुत्र सुधीर कुमार हैं. शव मिलते ही परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर देवीसराय चौक के समीप एनएच 20 बिहारशरीफ पटना मार्ग को जाम कर दिया.


इस दौरान आक्रोशित लोगों ने कई गाड़ियों में तोड़ फोड़ करते हुए शीशे तोड़ डाले. जख्मी नूरसराय निवासी पिंटू तांती के पुत्र धर्मपाल कुमार का इलाज कराया जा रहा है. थानाध्यक्ष मो. मुस्ताक अहमद ने बताया कि पिछले 3 अक्टूबर को धर्मपाल और सुधीर अपने रिश्तेदार से मिलकर चंडी जा रहा था. इसी बीच कोसुक पुल के समीप उसकी बाइक से साईकल सवार की टक्कर हो गयी. टक्कर होने के बाद सुधीर अनियंत्रित होकर पंचाने नदी में जा गिरा. जबकि धर्मपाल जख्मी हो गया था. नदी में गिरने के बाद पानी के तेज बहाव में सुधीर डूब गया. दो दिनों से उसे रेस्क्यू किया जा रहा था. आज अहले सुबह उसका शव छहलाता हुआ मिला. 


इधर जाम की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मो. मुस्ताक अहमद ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को मुआवजे का आश्वासन दिया, तब जाकर आक्रोशित लोगों ने जाम हटाया. जाम हटाने के बाद पुलिस ने शव को अस्पताल ले जाकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनो को सौंप दिया है. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता