ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

400 रुपये के लिए नहीं आया एंबुलेंस, मरीज ने अस्पताल में ही तोड़ा दम; जमकर हंगामा

GAYA : बिहार के गया से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक मरीज की मौत के बाद काफी हंगामा हुआ है।इस घटना में मृतक मरीज के परिजनों का दावा है कि मरीज को ले जाने के लिए समय पर

400 रुपये के लिए नहीं आया एंबुलेंस, मरीज ने अस्पताल में ही तोड़ा दम; जमकर हंगामा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक मरीज की मौत के बाद काफी हंगामा हुआ है।इस घटना में मृतक मरीज के परिजनों का दावा है कि मरीज को ले जाने के लिए समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से उनकी मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। 


जानकारी के मुताबिक, शेरघाटी अस्पताल में इस मरीज को पहले ले जाया गया था। यहां से मरीज को गया रेफर किया गया था। जब मरीज के परिजनों ने एंबुलेंस मांगा तो उनसे 400 रुपये मांगे गए। लेकिन,यह लोग आर्थिक रूप से काफी कमजोर थे और उनके पास एंबुलेंस वाले को देने के लिए 400 रुपये नहीं थे। जिसके बाद एंबुलेंस कर्मी ने जाने से इनकार कर दिया। आर्थिक तंगी के कारण पैसा दे पाने में असमर्थ बेबस रहे और फिर मरीज की मौत हो गई। मौत के बाद इनका गुस्सा फूंट पड़ा। 


उन्होंने अस्पताल के पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित परिजन डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। इधर शेरघाटी अस्पताल के उपाधीक्षक ने हंगामे को लेकर सीएस को रिपोर्ट भेजी है। परिजनों का आरोप है कि मरीज को रेफर किया गया था, जिसके बाद अस्पताल में एक भी एम्बुलेंस नहीं मिला। जिससे मरीज की मौत हो गई। यह घटना शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल की बताई जा रही है। मृतक की पहचान रंमोली मांझी के रूप में की गई है। जो शेरघाटी थाना क्षेत्र के कमात गांव का रहने वाला था।