ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

गणतंत्र दिवस के चार दिनों बाद भी स्कूल में लहरा रहा तिरंगा, BDO ने दिया कार्रवाई का निर्देश

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिला में एक ऐसा स्कूल है, जहां 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर फहराया गया तिरंगा आज तक लहरा रहा है. स्कूल के एचएम के हठ के सामने सभी का आदेश बेअसर है.&nbs

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिला में एक ऐसा स्कूल है, जहां 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर फहराया गया तिरंगा आज तक लहरा रहा है. स्कूल के एचएम के हठ के सामने सभी का आदेश बेअसर है. 


बुधवार तक स्कूल में झंडा लहराते रहने के वीडियो वायरल होने के बाद बीडीओ ने 24 घंटे में कार्रवाई का निर्देश बीईओ को दिया है. मामला जिले के मेहसी प्रखंड के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय कस्वा का है. 

मेहसी बीआरसी के बगल के स्कूल में 26 जनवरी को फहराया गया तिरंगा चार दिनों तक फहरता देख क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि एचएम का कहना है कि कही नहीं लिखा है कि झंडा को 26 जनवरी को ही शाम में उतार देना है. झंडा को 27 जनवरी को उतरवाने का प्रयास किया गया, लेकिन एचएम के हठ के सामने सब बेअसर रहा.

मेहसी बीडीओ गौरी कुमारी ने वाइरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए भारतीय ध्वज संहीता 2002 के कलम 2 के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के धारा में कार्रवाई करने का निर्देश बीईओ को दिया है.

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता