ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

31 मई तक लॉकडाउन-4 बढ़ाने की घोषणा, 5 मुख्यमंत्रियों ने लिया बड़ा फैसला

PATNA : देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए तमाम बड़े कदम उठाये जा रहे हैं. देश भर में लॉकडाउन-3 की अवधि का आज आखिरी दिन है. प्रधानमंत्री के साथ पिछले सोमवार को बैठ

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

PATNA : देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए तमाम बड़े कदम उठाये जा रहे हैं. देश भर में लॉकडाउन-3 की अवधि का आज आखिरी दिन है. प्रधानमंत्री के साथ पिछले सोमवार को बैठक में तमाम मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने की अपील की थी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत आधा दर्जन से अधिक मुख्यमंत्रियों ने देश में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने का सुझाव दिया था.


5 राज्यों में 31 मई तक लॉकडाउन
रविवार को गृह मंत्रालय की ओर से लॉकडाउन-4 को लेकर बड़ा एलान होने वाला है. केंद्र सरकार के एलान के पहले ही 5 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने सूबे में 31 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा कर दी है. पंजाब और मिजोरम ने पहले ही लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की थी. रविवार को महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानिस्वामी ने 31 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा कर दी है. बता दें कि तेलंगाना ने पहले ही इसे 29 मई तक बढ़ा दिया है.


पीएम मोदी ने की चर्चा
भारत में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए सबसे पहले 25 मार्च से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की गई थी. इसके बाद 15 अप्रैल से 3 मई तक लॉकडाउन के दूसरे चरण का एलान किया गया. देश में संक्रमण को देखते हुए इसे 17 मई तक बढ़ा दिया गया था. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में लॉकडाउन-4 के बारे में चर्चा की. उन्होंने कहा था कि 18 मई यानी कि सोमवार से पहले इसके बारे में सरकार की ओर से विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी. 18 मई से शुरू होने वाले लॉकडाउन 4.0 को नियमों और दिशानिर्देशों के एक अलग सेट के साथ लागू किया जायेगा. नए दिशानिर्देश उन राज्यों के सुझावों पर आधारित हैं जो पीएम नरेंद्र मोदी ने 11 तारीख को महामारी पर मुख्यमंत्रियों के साथ पांचवीं चर्चा के दौरान मांगे थे.


राज्य सरकारों का फैसला
मुंबई कोरोना वायरस के गंभीर संकट से जूझ रहे महाराष्ट्र में सरकार ने लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक के लिए बढ़ा दी है. महज दो दिन पहले ही हॉटस्पॉट इलाकों में लॉकडाउन बढ़ाया गया था लेकिन अब पूरे राज्य के लिए आदेश जारी कर दिया गया है. महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को लॉकडाउन 3.0 के अंतिम दिन आदेश जारी कर इस बात की जानकारी दी है. सभी सरकारी महकमों को गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया गया है. पंजाब सरकार ने भी बढ़ाया लॉकडाउन पंजाब सरकार ने 18 मई के बाद राज्य से कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया है. हालांकि लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा. मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि 18 मई के बाद से ज्यादातर दुकानें खुलेंगी और छोटे व्यापारियों को काम की इजाजत दी जाएगी.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें