ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

31 मार्च तक राशन कार्ड को आधार से लिंक कराना जरूरी, ऐसा नहीं करने पर अनाज से रह जाएंगे वंचित

DESK: यह खबर बिहार के राशन कार्डधारकोंं के लिए हैं। यदि आपने अब तक राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया है तो 31 मार्च तक जरूर करवा लें। ऐसा नहीं करने पर राशन दुकान से अनाज क

31 मार्च तक राशन कार्ड को आधार से लिंक कराना जरूरी, ऐसा नहीं करने पर अनाज से रह जाएंगे वंचित
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: यह खबर बिहार के राशन कार्डधारकोंं के लिए हैं। यदि आपने अब तक राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया है तो 31 मार्च तक जरूर करवा लें। ऐसा नहीं करने पर राशन दुकान से अनाज का उठाव नहीं कर पाएंगे। इस बात की जानकारी खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव विनय कुमार ने दी। 


आए दिन राशन के नाम लूट का मामला सामने आता रहा है जिस पर लगाम लगाने की कोशिश भी की जा रही है। इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य के सभी राशन कार्डधारकों को आधार से लिंक कराया जा रहा है। इसे लेकर 31 मार्च तक लाभुकों को अपने परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर जुड़वाना जरूरी हो गया है। जो लाभुक अब तक राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करवा पाएं है वे 31 मार्च तक इस काम को कर लें अन्यथा वे अनाज का उठाव नहीं कर पाएंगे। 


राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने को लेकर राज्यभर में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि जिसने भी अब तक यह काम नहीं किया वो इसे 31 मार्च करवा लें। 8 करोड़ 65 लाख राशन कार्ड धारकों में से अब तक 85 प्रतिशत कार्ड आधार से जुड़  चुका है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव विनय कुमार ने बताया कि कोई भी राशन कार्ड धारक जन वितरण दुकान पर जाकर पॉश मशीन के जरीए अपने आधार को राशन कार्ड से जुड़वा सकता है। उन्होंने बताया कि बिहार में प्रतिमाह जन वितरण प्रणाली के माध्यम से 4 लाख 25 हजार टन चावल और गेहूं का वितरण किया जाता है। राशन कार्ड जब आधार से लिंक किया गया तब खाद आपूर्ति में बढ़ोतरी हुई है।