ब्रेकिंग
नीतीश सेतु को लेकर सियासत तेज, तेजस्वी की अक्षयवट राय तो तेज प्रताप-रोहिणी की लालू के नाम की मांग✦नीतीश सेतु नामकरण पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- अक्षयवट राय के नाम पर होना था पुल का नाम✦राहुल राज और बंशीधर बृजवासी की बीजेपी सदस्यता पर तेजस्वी ने सभापति को सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी✦होटल में ब्यूटीशियन साली की हत्या कर युवक ने किया सुसाइड, शादी से इनकार करने पर दिया वारदात को अंजाम✦Bihar Special Train 2026 : छठ के बाद बिहार से दिल्ली-पुणे जाने वालों की मौज! स्पेशल ट्रेनों में 1200 से ज्यादा सीटें खाली, देखें 18 से 30 नवंबर तक की पूरी लिस्ट✦नीतीश सेतु को लेकर सियासत तेज, तेजस्वी की अक्षयवट राय तो तेज प्रताप-रोहिणी की लालू के नाम की मांग✦नीतीश सेतु नामकरण पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- अक्षयवट राय के नाम पर होना था पुल का नाम✦राहुल राज और बंशीधर बृजवासी की बीजेपी सदस्यता पर तेजस्वी ने सभापति को सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी✦होटल में ब्यूटीशियन साली की हत्या कर युवक ने किया सुसाइड, शादी से इनकार करने पर दिया वारदात को अंजाम✦Bihar Special Train 2026 : छठ के बाद बिहार से दिल्ली-पुणे जाने वालों की मौज! स्पेशल ट्रेनों में 1200 से ज्यादा सीटें खाली, देखें 18 से 30 नवंबर तक की पूरी लिस्ट

30 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, डिलीवरी के दौरान पुलिस ने दबोचा

RAXAUL: मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद शराबबंदी को और सख्ती से पालन कराया जा रहा है। इसे लेकर जगह-जगह जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। कई इलाकों में पुलिस छापेमारी भी कर रही ह

30 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, डिलीवरी के दौरान पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RAXAUL: मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद शराबबंदी को और सख्ती से पालन कराया जा रहा है। इसे लेकर जगह-जगह जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। कई इलाकों में पुलिस छापेमारी भी कर रही है। इस दौरान शराब भी बरामद हो रहे है। शराब बेचने और पीने वालों की भी गिरफ्तारी हो रही है। इसी क्रम में आज दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। चरस की डिलीवरी के दौरान दोनों को आरपीएफ ने दबोचा है।


रक्सौल रेल परिक्षेत्र से दोनों चरस तस्कर की गिरफ्तारी हुई है। इनके पास से एक किलो 330 ग्राम चरस बरामद किया गया है। जब्त चरस की अंतर्राष्ट्रीय मूल्य 30 लाख रुपये बतायी जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि नेपाल से चरस लेकर दोनों बाइक से इसकी डिलीवरी देने जा रहे थे तभी आरपीएफ की नजर इन पर पड़ गयी और दोनों को धड़ दबोचा गया।


गिरफ्तार चरस तस्करों की पहचान नेपाल के रवि चौधरी और सिसवा गांव के सुभाष राय के रुप में हुई है। जीआरपी डीएसपी पंकज कुमार ने बताया कि सुभाष राय गांजा बेचने के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है दोनों ने चरस कहां से लाया और इसे किस व्यक्ति को डिलीवरी करना था। वह इस काम में कब से लगा हुआ है। इस काम में और कितने लोग जुड़े हुए है। दोनों से फिलहाल इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। 



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rajiv Ranjan

FirstBihar संवाददाता