ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में क्विक मोबाइल के 3 जवान लाइन हाजिर, शराब बेचने वाले को पैसे लेकर छोड़ने का आरोप

PATNA : राजधानी पटना में शराबबंदी की हवा निकालने वाले क्विक मोबाइल के 3 जवानों को लाइन हाजिर कर दिया गया है. मोबाइल के 3 जवानों पर एसएसपी ने कार्यवाही करते हुए इन्हें ना केवल लाइन

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में शराबबंदी की हवा निकालने वाले क्विक मोबाइल के 3 जवानों को लाइन हाजिर कर दिया गया है. मोबाइल के 3 जवानों पर एसएसपी ने कार्यवाही करते हुए इन्हें ना केवल लाइन हाजिर किया है बल्कि विभागीय कार्रवाई के लिए जांच के आदेश भी दे दिए है.

पटना पुलिस के क्विक मोबाइल में तैनात इन जवानों उसका नाम मुकेश कुमार, ऋषिकेश और रंजीत कुमार हैं इन तीनों पर आरोप है कि शराब बेचते वक्त पकड़े गए एक आरोपी को इन्होंने पैसे लेकर छोड़ दिया. इन पर आरोप लगा है कि इन्होंने आरोपित को पकड़ने के बाद उससे 30 हजार रुपए लिए और उसे छोड़ दिया.

जैसे ही एसएसपी उपेंद्र शर्मा की जानकारी में आया तो उन्होंने तुरंत तीनों जवानों पर लगे आरोपों की जांच का जिम्मा डीएसपी को दिया. डीएसपी ने जांच रिपोर्ट में तीनों को दोषी करार दिया है. जिसके बाद एसएसपी ने इन्हें लाइन हाजिर कर दिया खास बात यह है कि अब तीनों पुलिसकर्मी पीरबहोर थाने से ही संबंधित है.