ब्रेकिंग
Bihar News: 10 हजार रुपये भत्ता पाने वाले प्रखंड प्रमुख के घर मिले 30 लाख कैश, 5 साल में खरीदी 14 जमीन; EOU की रेड में बड़ा खुलासा✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦Bihar News: 10 हजार रुपये भत्ता पाने वाले प्रखंड प्रमुख के घर मिले 30 लाख कैश, 5 साल में खरीदी 14 जमीन; EOU की रेड में बड़ा खुलासा✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?

BIHAR: तेज आंधी-बारिश ने 3 लोगों की ली जान, तूफान के कारण सैकड़ों लोग हुए बेघर

BIHAR: बिहार के गया जी जिले में तेज आंधी-तूफान और बारिश से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही ब

bihar
गया जी में 3 लोगों की मौत
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR: बिहार के गया जी जिले में तेज आंधी-तूफान और बारिश से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही बिहार के सहरसा जिले में भी तूफान कहर बनकर टूट पड़ा। जहां चक्रवाती तूफान में सौ परिवार बेघर हो गये। वही कुछ लोग घायल हो गये हैं। 


सबसे पहले बात गया जी की करते हैं जहां अचानक बदले मौसम के मिजाज से मौसम सुहाना तो हो गया लेकिन तेज आंधी तूफान और बारिश के चलते 3 लोगों की जान चली गयी। बताया जाता है कि सूरज डोभी के औरा गांव के रहने वाले एक मजदूर की मौत आमस के महुआवां में ठनका गिरने से हो गयी। 


वही तेज आंधी तूफान के कारण दीवार गिरने से रंजीत नामक युवक उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना गरुआ के सिद्धार्थपुर की है, जहां दो अन्य लोग भी दीवार की चपेट में आने से घायल हो गये। जबकि ईंट गिरने से रामुदित शर्मा की भी जान चली गयी। 


जबकि सहरसा में चक्रवाती तूफान ने ऐसी तबाही मचाई कि सैकड़ों लोग बेघर हो गये। इस दौरान कई पानी टंकी, कई बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर गिर गये और कई पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गये। जिससे नौहट्टा-यदुनाथपुर मार्ग पर यातायात बाधित हो गया. हालाकि इस चक्रवाती तूफान में जान-माल का नुकसान की सूचना नहीं है। सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाया गया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। 

टैग्स