ब्रेकिंग
फतुहा-दनियावां रोड 30 दिन के लिए बंद, पटना से बिहारशरीफ-नवादा जाने का बदला रास्ता; जानें नया रूट✦Bihar Cabinet Meeting: मीठापुर-महुली एलिवेटेड से जुड़ेगा परसा-संपतचक पथ, 82.25 करोड़ की मंजूरी✦Bihar Cabinet Meeting: 30 वाटर कैनन और 86 नए वज्र वाहन खरीदेगी बिहार सरकार, 62.52 करोड़ रुपये होंगे खर्च✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 30 एजेंडों पर लगी मुहर, 2,761 करोड़ से 2,554 कृषि फीडर होंगे सोलराइज✦गंडक का बांध टूटने से गोपालगंज में बाढ़ का कहर, डूबने से महिला की मौत, पानी में बहकर आए 2 हिरण✦फतुहा-दनियावां रोड 30 दिन के लिए बंद, पटना से बिहारशरीफ-नवादा जाने का बदला रास्ता; जानें नया रूट✦Bihar Cabinet Meeting: मीठापुर-महुली एलिवेटेड से जुड़ेगा परसा-संपतचक पथ, 82.25 करोड़ की मंजूरी✦Bihar Cabinet Meeting: 30 वाटर कैनन और 86 नए वज्र वाहन खरीदेगी बिहार सरकार, 62.52 करोड़ रुपये होंगे खर्च✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 30 एजेंडों पर लगी मुहर, 2,761 करोड़ से 2,554 कृषि फीडर होंगे सोलराइज✦गंडक का बांध टूटने से गोपालगंज में बाढ़ का कहर, डूबने से महिला की मौत, पानी में बहकर आए 2 हिरण

3 किलोमीटर लंबी लाइन... 4 लाख श्रद्धालु, रामनवमी पर पटना महावीर मंदिर में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम

PATNA : रामनवमी को देखते हुए पटना का महावीर मंदिर श्रद्धालुओं के लिए सजकर तैयार है।बुधवार तड़के 2.15 बजे से भक्तों के प्रसाद चढ़ाने और दर्शन करने का सिलसिला शुरू हो गया है। बु

3 किलोमीटर लंबी लाइन... 4 लाख श्रद्धालु, रामनवमी पर पटना महावीर मंदिर में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : रामनवमी को देखते हुए पटना का महावीर मंदिर श्रद्धालुओं के लिए सजकर तैयार है।बुधवार तड़के 2.15 बजे से भक्तों के प्रसाद चढ़ाने और दर्शन करने का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार की रात्रि 12 बजे तक यह कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान करीब चार लाख से ज्यादा भक्तों के आने का अनुमान है। वहीं, वीर कुंवर सिंह पार्क से महावीर मंदिर तक लगभग तीन किलोमीटर लंबी लाइन नजर आ रही है। मंदिर पहुंचने तक पूरे मार्ग में पंखा और लाइट की व्यवस्था की गई है।


वहीं, महावीर मंदिर तक आने के लिए भक्तों को वीर कुंवर सिंह पार्क के पश्चिमी द्वार से प्रवेश दिया जा रहा है।वीर कुंवर सिंह पार्क के भीतर लगभग एक किलोमीटर से अधिक लंबा कवर भक्त मार्ग बनाया गया है। महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग पंक्तियां हैं।पंक्ति में लगे भक्त गर्भगृह का दर्शन कर सकें इसके लिए कुल 16 जगहों पर एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है।


इसके साथ ही प्रसाद और माला के बगैर आने वाले भक्त मंदिर के पूर्वी प्रवेश द्वार से सुबह 8 से 10 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं। भक्तों को वीर कुंवर सिंह पार्क तक ले जाने के लिए महावीर मंदिर के सामने रेल इंजन के समीप और डाकबंगला चौक से निशुल्क बस फेरी सेवा का प्रबंध महावीर मंदिर की ओर से किया गया है।


सुबह 10 बजे महावीर मंदिर परिसर में स्थित ध्वज स्थल पर मुख्य पूजा शुरू होगी। महावीर मंदिर के तीनों ध्वजों की पूजा के बाद ध्वज बदले जाएंगे। दोपहर ठीक 12 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्म आरती होगी। आरती के बाद भक्तों के बीच रोट एवं हलवा प्रसाद का वितरण किया जाएगा। दोपहर एक बजे महावीर मंदिर के पुरोहितों की ओर से भक्तों के ध्वजों की भी पूजा होगी। रामनवमी के अवसर पर 170 भक्तों ने महावीर मंदिर में ध्वज लगाने की बुकिंग कराई है।


उधर, भक्तों का प्रसाद जल्द चढ़े, इसके लिए अयोध्या से आठ पुजारी बुलाए गए हैं. महावीर मंदिर में पूर्व से 6 पुजारी को मिलाकर कुल 14 पुजारी भक्तों को पूरे दिन प्रसाद चढ़ाने में सहयोग करेंगे। नैवेद्यम के कुल 14 काउंटर बनाए गए हैं। तिरुपति के कारीगरों की टीम की ओर से 25 हजार किलो नैवेद्यम तैयार किया गया है।भक्तों के लिए निकास द्वार के पास महावीर मंदिर की ओर से संचालित अस्पतालों की ओर से मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे।