ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट के 30 बड़े फैसले: बिहार में घटेगा फ्लाइट का किराया! ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मिली मंजूरी✦चारा लेकर लौट रही 4 महिलाएं नहर में डूबीं, मां-बेटी समेत 3 की मौत; एक की हालत गंभीर✦फतुहा-दनियावां रोड 30 दिन के लिए बंद, पटना से बिहारशरीफ-नवादा जाने का बदला रास्ता; जानें नया रूट✦Bihar Cabinet Meeting: मीठापुर-महुली एलिवेटेड से जुड़ेगा परसा-संपतचक पथ, 82.25 करोड़ की मंजूरी✦Bihar Cabinet Meeting: 30 वाटर कैनन और 86 नए वज्र वाहन खरीदेगी बिहार सरकार, 62.52 करोड़ रुपये होंगे खर्च✦सम्राट कैबिनेट के 30 बड़े फैसले: बिहार में घटेगा फ्लाइट का किराया! ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मिली मंजूरी✦चारा लेकर लौट रही 4 महिलाएं नहर में डूबीं, मां-बेटी समेत 3 की मौत; एक की हालत गंभीर✦फतुहा-दनियावां रोड 30 दिन के लिए बंद, पटना से बिहारशरीफ-नवादा जाने का बदला रास्ता; जानें नया रूट✦Bihar Cabinet Meeting: मीठापुर-महुली एलिवेटेड से जुड़ेगा परसा-संपतचक पथ, 82.25 करोड़ की मंजूरी✦Bihar Cabinet Meeting: 30 वाटर कैनन और 86 नए वज्र वाहन खरीदेगी बिहार सरकार, 62.52 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Bihar Cabinet Meeting: 30 वाटर कैनन और 86 नए वज्र वाहन खरीदेगी बिहार सरकार, 62.52 करोड़ रुपये होंगे खर्च

सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट बैठक में 30 वाटर कैनन और 86 नए वज्र वाहन खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। कानून-व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए 62.52 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

बिहार न्यूज
सम्राट कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Cabinet Meeting: सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 30 एजेंडों पर मुहर लगाई गयी। वाटर कैनन और वज्र वाहन की खरीद को लेकर गृह विभाग के प्रस्ताव पर सरकार की मुहर लगी है। 


राज्य में लॉ एंड ऑर्डर को सुदृढ करने के उद्धेश्य से 30 वाटर कैनन और 86 नये वज्र वाहन खरीदे जाएंगे। 88 लाख रुपये एक वाटर कैनन की कीमत है। 30 वाटर कैनन का मूल्य 26 करोड़ 40 लाख रुपये है। 


वही एक वज्र वाहन की कीमत 42 लाख रुपये है, 86 नये वज्र वाहन को खरीदने के लिए 36 करोड़ 12 लाख रुपये खर्च होंगे। 30 वाटर कैनन और 86 नये वज्र वाहन की खरीद पर कुल 62 करोड़ 52 लाख रुपये खर्च होंगे। इन वाहनों की खरीद के लिए स्वीकृति सम्राट कैबिनेट ने प्रदान की है। 


इन वाहनों की खरीद से राज्य में त्योहारों / मेलों / चुनावी रैलियों / विशिष्ट / अतिविशिष्ट महानुभावों के आगमन / परिभ्रमण कार्यक्रम के अवसर पर कानून-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और दंगों जैसी आकस्मिक स्थितियों से निपटने के साथ राज्य में भूमि विवाद, राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटनाएँ, छात्र आंदोलन, सांप्रदायिक संवेदनशीलता तथा अन्य आपातकालीन स्थितियों से निपटने मे सहायक होगी।