ब्रेकिंग
गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी

26 मई को काला दिवस मनाएगी जाप, पप्पू यादव को जेल से रिहा करने की मांग

PATNA : सोमवार को जन अधिकार पार्टी के केंद्रीय कोर कमिटी की बैठक जाप कार्यालय में हुई. पूर्व मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अखलाक अहमद की अध्यक्षता में हुई इस

26 मई को काला दिवस मनाएगी जाप, पप्पू यादव को जेल से रिहा करने की मांग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : सोमवार को जन अधिकार पार्टी के केंद्रीय कोर कमिटी की बैठक जाप कार्यालय में हुई. पूर्व मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अखलाक अहमद की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई फैसले लिए गए. जाप के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की रिहाई के लिए एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल राजनीतिक पार्टी के अध्यक्षों से मिलेगा. कल बेड़ी और हथकड़ी के साथ प्रदर्शन होगा. 


संयुक्त किसान संघर्ष समिति द्वारा घोषित आगामी 26 मई को काला दिवस को जन अधिकार पार्टी पूरे बिहार में सक्रिय रुप से बनाएगी. इस कार्यक्रम में पार्टी के सभी साथी अपने बाँह पर काली पट्टी बांधकर दूसरे लोगों को भी बांह पर काली पट्टी बांढेंगे.जन अधिकार युवा एवं छात्र परिषद के साथियों के द्वारा 27 मई को बिहार के सभी जिलों में श्री यादव की रिहाई हेतु अर्धनग्न प्रदर्शन किया जाएगा .


प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि राज्य में कोरोना से मरने वालों की वास्तविक संख्या और बिहार सरकार द्वारा जारी आंकड़ा में काफी अंतर है । जिसकी जांच  पार्टी जमीनी स्तर पर करके पीड़ितों को मुआवजा दिलाने हेतु संघर्ष करेगी. पहले से चल रहे कुछ कार्यक्रमों को अब प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक चलाया जाएगा.


इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अखलाक अहमद ने की तथा इसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रघुपति प्रताप सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक भाई दिनेश ,प्रेमचंद सिंह ,राजेश रंजन पप्पू ,प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह एवं महिला परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रानी चौबे शामिल थे.