ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

24 घंटे से लापता किशोर की कुएं में मिली लाश, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

VAISHALI : बिहार के हाजीपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव में पिछले 24 घंटे से लापता किशोर का शव गांव के कुएं से बरामद हुआ

 24 घंटे से लापता किशोर की कुएं में मिली लाश, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI : बिहार के हाजीपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव में पिछले 24 घंटे से लापता किशोर का शव गांव के कुएं से बरामद हुआ है। मृतक किशोर की पहचान रहीमपुर गांव निवासी अशोक सिंह के 17 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अभिषेक पिछले 24 घंटे से लापता था। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। 


जानकारी के मुताबिक के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव में पिछले 24 घंटे से लापता किशोर का शव गांव के कुएं से बरामद हुआ है। जब स्थानीय लोगों की नजर कुएं में उपलाते शव पर नजर पड़ी तो गांव में बात आग की तरह फैल गई। आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना बिदुपुर थाने की पुलिस को दी गई‌। 


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बिदुपुर थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किशोर के शव को बाहर निकाल घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग के रहीमपुर चौक के पास रखकर सड़क मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बूझकर मामले को शांत कराया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। इस संबंध में मृतक किशोर के पिता अशोक सिंह ने बताया कि मेरे पुत्र को ईंट पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई है। साक्ष छुपाने के लिए शव को हुए में फेंक दिया गया है।