ब्रेकिंग
बिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहमुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला गोपालगंज दौरा, मां थावे भवानी की पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन का किया निरीक्षणजायदाद के लालच में कलयुगी बेटा बना हैवान, पिता के सिर में मारी गोली, मौके पर ही दर्दनाक मौतदरभंगा के मंदिर में घुसे हथियारबंद बदमाश, पुजारी को धमकाकर मुकुट-आभूषण और नकदी लेकर फरारसिवान में दिनदहाड़े फाइनेंसकर्मी की गोली मारकर हत्या, दो बाइकों पर आए 4 बदमाशों ने घेरकर की ताबड़तोड़ फायरिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहमुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला गोपालगंज दौरा, मां थावे भवानी की पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन का किया निरीक्षणजायदाद के लालच में कलयुगी बेटा बना हैवान, पिता के सिर में मारी गोली, मौके पर ही दर्दनाक मौतदरभंगा के मंदिर में घुसे हथियारबंद बदमाश, पुजारी को धमकाकर मुकुट-आभूषण और नकदी लेकर फरारसिवान में दिनदहाड़े फाइनेंसकर्मी की गोली मारकर हत्या, दो बाइकों पर आए 4 बदमाशों ने घेरकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

Bihar News: तेज रफ्तार पिकअप वैन ने भेड़ों के झुंड को रौंदा, 23 भेड़ की मौके पर हुई मौत; 20 जख्मी

Bihar News: बिहार के अरवल में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने सड़क से गुजर रहे भेड़ों के झुंड को रौंद डाला. इस हादसे में 23 भेड़ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 भेड़ बुरी तरह से घायल हैं.

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: अरवल में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। अनियंत्रित पिकअप वैन ने सड़क से गुजर रहे भेड़ों के झुंड को रौंद डाला। जिससे 23 भेड़ की मौत हो गई जबकि 20 भेड़ जख्मी हो गए हैं। इस हादसे में दो भेड़ चराने वाले भी घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घायलों की पहचान सोनबरसा के हरपुर निवासी 45 वर्षीय राजेन्द्र पास और आरा के तेतरिया निवासी 64 वर्षीय ईशल पाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों करीब चार सौ भेड़ों को लेकर भदासी से सोनबरसा जा रहे थे, तभी सहार पुल के पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने भेड़ों को रौंद डाला। इस घटना के बाद करीब दो घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित हो गया।


बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने मरे हुए भेड़ों को सड़क से हटाया और घायल भेड़ों को इलाज के लिए पशु अस्पताल भेज दिया। मरे हुए भेड़ों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें दफना दिया गया है। भेड़ों के मालिक के बयान पर केस दर्ज किया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल पुलिस पिकअप वैन को तलाश कर रही है, जिससे यह हादसा हुआ है।