ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

21 दारोगा और 30 ASI का तबादला, यहां देखिए ट्रांसफर की पूरी लिस्ट

BUXAR : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पुलिस महकमे में फेरबदल की कवायद जारी है। जिला पुलिस की टीम में पुलिस अधीक्षक लगातार अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जगह पर पोस्ट

21 दारोगा और 30 ASI का तबादला, यहां देखिए ट्रांसफर की पूरी लिस्ट
Anamika
3 मिनट

BUXAR : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पुलिस महकमे में फेरबदल की कवायद जारी है। जिला पुलिस की टीम में पुलिस अधीक्षक लगातार अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जगह पर पोस्टिंग कर रहे हैं। इसी क्रम में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। 21 दारोगा और 30 एएसआई को जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित किया गया है। 


निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देश पर बिहार में पुलिस अफसरों का ट्रांसफर किया जा रहा है। एक ही थाने में कई महीनों से तैनात अफसरों का तबादला किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस लाइन में पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे पुलिस अफसरों को भी थाने में तैनात किया जा रहा है। भोजपुर और जमुई जिले के बाद बक्सर जिले में एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने 21 दारोगा और 30 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर का तबादला किया है।

21 दारोगा और 30 ASI का तबादला, यहां देखिए ट्रांसफर की पूरी लिस्ट

बक्सर जिले के पुलिस महकमे में जो फेरबदल किया गया है, उसमें ज्यादातर पुलिस अफसर पुलिस लाइन में थे। जिन्हें पुलिस कप्तान ने  विभिन्न थानों में भेजा है। बिहार विधानसभा चुनाव में लॉ एंड आर्डर की स्थिति को बनाये रखने के लिए इलेक्शन कमीशन के निर्देश पर जिला पुलिस बल को मजबूत किया जा रहा है। बक्सर के एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने फर्स्ट बिहार झारखंड को इस बात की जानकारी दी कि फिलहाल जिले में पूरी तरह स्थिति कंट्रोल में है। वे विधि-व्यवस्था बनाये हुए हैं। निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए ही अधिकारियों को नई जगह पर पदस्थापित किया गया है। 


बक्सर एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने एक थानेदार को भी बदला है। चक्की आउट पोस्ट के प्रभारी कपिलदेव पासवान के पिता का निधन होने के कारण वह छुट्टी पर हैं। ऐसे में पुलिस अधीक्षक ने दारोगा मोहम्मद जुनैद आलम को चक्की ओपी का नया प्रभारी बनाया है। हाल ही में इस थाना क्षेत्रान्तर्गत लूट की घटना के बाद पुलिस कप्तान ने यह निर्णय लिया है। बता दें कि दारोगा मोहम्मद जुनैद आलम कई दिनों से पुलिस केंद्र में ही थे, जिन्हें एसपी ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।


आपको बता दें कि मंगलवार को करीब 11.30 बजे गैस एजेंसी के कर्मचारियों को बाइक सवार तीन अपराधियों ने तब लूट लिया जब वह गैस एजेंसी से 2 लाख 17 हजार रुपये लेकर पास ही मौजूद ग्रामीण बैंक जमा कराने जा रहा था। तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने गैस कर्मी की बाइक को पैर से मारकर गिरा दिया और कनपटी पर पिस्टल भिड़ाकर उसके हाथ से रुपयों से भरे बैग को लूटकर फरार हो गए। एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रातभर छापेमारी की। बदमाशों को पकड़ने के लिए कई जगहों पर रेड मारा जा रहा है। जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajay Ray

FirstBihar संवाददाता