ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

2 IAS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार, चुनावी तैयारियों की तरफ बढ़ी सरकार

PATNA : बिहार के प्रशासनिक महकमे से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. राज्य के 2 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. लघु जल संसाधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के प्रशासनिक महकमे से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. राज्य के 2 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. लघु जल संसाधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात गोपाल मीणा को अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.


इसके अलावा निर्वाचन विभाग में ही दूसरे आईएएस अधिकारी की अतिरिक्त तैनाती की गई है. श्रम संसाधन विभाग में श्रम आयुक्त के पद पर तैनात सुश्री रंजीता को अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निर्वाचन विभाग के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. आईएएस सुश्री रंजीता श्रम आयुक्त के अलावे पहले से नियोजन एवं प्रशिक्षण श्रम संसाधन विभाग में निदेशक के पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही हैं. सरकार ने दोनों आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.


बिहार में जिस तरह से 2 आईएएस अधिकारियों को निर्वाचन विभाग में तैनात किया गया है. वह इस बात का संकेत है कि सरकार अब विधानसभा चुनाव की तरफ कदम आगे बढ़ा रही है. निर्वाचन विभाग में अधिकारियों की कमी के कारण वहां अतिरिक्त आईएएस अधिकारियों की तैनाती की गई है.


2 IAS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार, चुनावी तैयारियों की तरफ बढ़ी सरकार