ब्रेकिंग
Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦थाने में खड़ा जब्त ट्रक भी नहीं रहा सुरक्षित... चक्का खोलते 2 चोर गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦थाने में खड़ा जब्त ट्रक भी नहीं रहा सुरक्षित... चक्का खोलते 2 चोर गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी

16 घंटे... 10 से 12 सदस्यों की टीम, लालू के करीबी RJD विधायक के यहां रेड में ED को क्या हाथ लगा?

ARA/ PATNA : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय(इडी) की टीम ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी पूर्व विधायक अरुण यादव और उनकी पत्नी विधायक किरण देवी के पटना और आरा

16 घंटे... 10 से 12 सदस्यों की टीम, लालू के करीबी RJD विधायक के यहां रेड में ED को क्या हाथ लगा?
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARA/ PATNA : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय(इडी) की टीम ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी पूर्व विधायक अरुण यादव और उनकी पत्नी विधायक किरण देवी के पटना और आरा स्थित आवास पर एक साथ दबिश दी.मंगलवार की सुबह-सुबह इडी की टीम भोजपुर जिला के गड़हनी थाना के अगिआंव स्थित आवास और पटना जिला के दानापुर के रंजन पथ स्थित मां मरछिया देवी अपार्टमेंट में एक साथ छापेमारी है। इडी की टीम छापेमारी के दौरान चल-अचल संपत्ति से संबंधित दस्तावेज खंगालती रही। 


इडी की टीम ने सभी इलेक्ट्रानिक डिवाइस यथा-मोबाइल,लैपटॉप और अन्य दस्तावेज आदि अपने साथ ले गयी। अरुण यादव बिहार के बड़े बालू कारोबारी हैं.उन्होंने बालू के अवैध कारोबार से काफी संपत्ति बनाई है। वे बालू के साथ-साथ कंस्ट्रक्शन और डेयरी जैसे व्यवसाय से जुड़े हैं। हालांकि रेड के दौरान अरुण यादव और किरण देवी अपने आवास पर नहीं थे.आवास पर विधायक के बड़े बेटे पप्पू मौजूद थे,जिनसे अधिकारियों ने पूछताछ की। 


ईडी के अधिकारी अगिआंव स्थित आवास में अंदर मौजूद पशुओं की भी गिनती की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह करीब 5 बजे ही 6-7 गाड़ियों से लगभग 10 से 12 की संख्या में इडी के अधिकारियों की टीम पहुंची। इडी के अधिकारियों ने विधायक और पूर्व विधायक के समर्थकों द्वारा विरोध किये जाने की आंशका को देखते हुये अपनी सुरक्षा के लिये केंद्रीय पुलिस बल सीआरपीएफ के एक करीब तीन दर्जन जवान को लेकर पहुंचे थे। 


उधर, राजद के पूर्व विधायक अरुण यादव पहले से ही इडी और सीबीआइ के रडार पर रहे हैं। नौकरी के बदले जमीन के मामले सीबीआइ ने 20 जनवरी 2024 को उनके आरा और पटना स्थित आवास पर छापेमारी की थी। जबकि 16 मई 2023 को इडी ने आरा,पटना समेत उनके दिल्ली और गुरुग्राम सहित कई ठिकानों पर भी छापेमारी थी। वहीं, मंगलवार को उनके पैतृक गांव स्थित आवास और पटना के रंजन पथ पर स्थित मां मरछिया देवी अपार्टमेंट के 5 फ्लैट में भी छापेमारी की गयी।