ब्रेकिंग
जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड

13 साल बाद पटना जिला क्रिकेट संघ का चुनाव: प्रवीण बने अध्यक्ष तो रहबर उपाध्यक्ष चुने गये, निर्विरोध हुआ निर्वाचन

PATNA : बिहार में क्रिकेट में मचे घमासान के बीच पटना जिला क्रिकेट संघ का चुनाव आज करा लिया गया. पटना जिला क्रिकेट संघ यानि PDCA के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्राणवीर ने संघ के 57 सदस्यो

13 साल बाद पटना जिला क्रिकेट संघ का चुनाव: प्रवीण बने अध्यक्ष तो रहबर उपाध्यक्ष चुने गये, निर्विरोध हुआ निर्वाचन
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में क्रिकेट में मचे घमासान के बीच पटना जिला क्रिकेट संघ का चुनाव आज करा लिया गया. पटना जिला क्रिकेट संघ यानि PDCA के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्राणवीर ने संघ के 57 सदस्यों में से 45 ने इस चुनाव में भाग लिया. पांच पदों के लिए चुनाव हुआ औऱ सभी पर निर्विरोध निर्वाचन कर लिया गया.


प्रवीण फिर से बने अध्यक्ष
पटना जिला क्रिकेट संघ की ओऱ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक कुल पांच पदों के लिए 10 लोगों ने नामांकन किया था. इसमें से 3 का नामांकन रद्द कर दिया गया और दो लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया. लिहाजा पांच पदों के लिए सिर्फ पांच ही उम्मीदवार मैदान में बचे औऱ सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया. प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक प्रवीण कुमार प्राणवीर को फिर से पटना जिला क्रिकेट संघ का अध्यक्ष चुना गया है. वहीं रहबर आबदीन को उपाध्यक्ष निवार्चित किया गया है. इसके अलावा सुनील कुमार उर्फ सुनील रोहित को सचिव, शक्ति कुमार को संयुक्त सचिव औऱ धनंजय कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया है.


आज पटना जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा यानि एजीएम की बैठक में नये निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम का एलान किया गया. प्रवीण कुमार प्राणवीर के मुताबिक एजीएम की बैठक में कुल 57 पूर्ण सदस्यों में से 47 ने भाग लिया. एजीएम की बैठक में पटना में जिला क्रिकेट लीग को जल्द शुरू करने का फैसला लिया गया. कोरोना के कारण पटना में दो सालों से क्रिकेट लीग बाधित है.


क्रिकेट में भारी घमासान
हालांकि पटना जिला क्रिकेट संघ ने चुनाव करा लेने का दावा किया है लेकिन इस पर विवाद जारी है. अजय नारायण शर्मा गुट ने इस चुनाव और एजीएम को अवैध करार दे दिया है. उधर बिहार क्रिकेट संघ में अलग से घमासान छिड़ा हुआ है. बिहार क्रिकेट टीम में खिलाडियों को चुनने में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं. बिहार क्रिकेट संघ के एक बड़े पदाधिकारी को पुलिस ने शराब पीते गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश तिवारी पर भी कई गंभीर आरोप लगे हैं. क्रिकेट में हो रहे इस खेल का सीधा असर खिलाडियों पर पड़ रहा है.

टैग्स