ब्रेकिंग
बिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्टबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्ट

12 साल बाद योगी बनकर अपने घर पहुंचा मुस्लिम युवक, 9 साल की उम्र में आसनसोल से अचानक हो गया था गायब

VAISHALI: वैशाली के लालगंज स्थित प्रेम गंज गांव में 12 साल पहले गायब मुस्लिम लड़का योगी बनकर वापस अपने घर लौट आया है। बता दें की 9 वर्ष के उम्र में मोहमद हबीब के पुत्र मोहम्मद

 12 साल बाद योगी बनकर अपने घर पहुंचा मुस्लिम युवक, 9 साल की उम्र में आसनसोल से अचानक हो गया था गायब
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली के लालगंज स्थित प्रेम गंज गांव में 12 साल पहले गायब मुस्लिम लड़का योगी बनकर वापस अपने घर लौट आया है। बता दें की 9 वर्ष के उम्र में मोहमद हबीब के पुत्र मोहम्मद इरफान कोलकाता के आसनसोल से अचानक गायब हो गया था। जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन गायब लड़के का पता नहीं चल सका।


वही आज 12 साल बाद मोहम्मद इरफान धर्म परिवर्तन कर हिंदू योगी बनकर भिक्षाटन करने अपने घर वापस पहुंचा। जहां परिवार वाले ने उसे इरफान के तौर पर पहचाना और उसे घर में रख लिया। मोहम्मद इरफान का कहना है कि वह गोरखपुर में रहता था। गोरखपुर में ही वो योगी बन गया। मुस्लिम धर्म से उसने हिन्दू धर्म को अपना लिया। हालांकि परिजन अब इरफान को वापस नहीं जान देने की बातें कर रहे हैं।


वही ग्रामीणों का कहना है कि यह अच्छी बात है कि राम मंदिर बनने से पहले लोग धर्म परिवर्तन कर रहे हैं लेकिन इसकी जांच होनी चाहिए कि यह वही लड़का है जो 12 वर्ष पहले गायब हुआ था या कोई और है। इरफान के घर लौटने की खबर आग की तरह फैल गयी। उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ घर पर उमड़ पड़ी। पूरे इलाके में इरफान के घर लौटने की चर्चा हो रही है। इरफान के घर लौटने से घर वाले काफी खुश हैं। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता