ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

10 हजार में बिक गई नीतीश की पुलिस: घूस लेते दारोगा का वीडियो वायरल, कहा- माल देकर घूमते रहो गिरफ्तार नहीं करेंगे

DARBHANGA : बिहार पुलिस की घूसखोरी का वीडियो या तस्वीर सामने आना, ये कोई नई बात नहीं है. बिहार पुलिस की नजराना वसूलने की करतूत लोग कई बार देख चुके हैं. ऐसा ही एक ताजा मामला बि

10 हजार में बिक गई नीतीश की पुलिस: घूस लेते दारोगा का वीडियो वायरल, कहा- माल देकर घूमते रहो गिरफ्तार नहीं करेंगे
First Bihar
3 मिनट

DARBHANGA : बिहार पुलिस की घूसखोरी का वीडियो या तस्वीर सामने आना, ये कोई नई बात नहीं है. बिहार पुलिस की नजराना वसूलने की करतूत लोग कई बार देख चुके हैं. ऐसा ही एक ताजा मामला बिहार के दरभंगा जिले से सामने आया है, जिसमें एक दारोगा रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहा है. दारोगा किसी मामूली केस में नहीं बल्कि शराब के मामले में पॉकेट गर्म कर रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. पंचायत चुनाव में व्यस्त रहने के कारण एसएसपी का कोई बयान नहीं आया है.


मामला दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाने का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में दारोगा रामप्रवेश राम रिश्वत लेते हुए दिख रहा है. दारोगा ये भी कहते हुए सुनाई दे रहा है कि पैसा पहुंचा दो. फिर आराम से घूमो. तब गिरफ्तार नहीं करेंगे. मैंने तो ऐसे भी कई बार आरोपी को घूमते देखा लेकिन मैंने हथकड़ी नहीं लगाई. 


आपको बता दें घनश्यामपुर थाना के नवटोल गांव में शराब और मारपीट मामले में चार्जसीट समर्पित करने और आदेश लेकर केस से नाम हटा देने की बात कर रहे हैं. आरोपित को गिरफ्तार भी नहीं करेंगे लेकिन इसके लिए उन्हें दस हजार रुपए चाहिए. कुछ रुपए देने के बाद शेष राशि व्यवस्था कर देने की बात भी कही जा रही है. रिश्वत देने वाले शख्स ने कहा कि सर आरोपित दिन में तो गांव में घूमता है लेकिन रात में घर में सोता नहीं है. रात में वह नानी के घर चला जाता है. अगर आप आश्वासन देंगे तो वह अपने घर पर आराम से रह सकता है और सो सकता है.


इसपर दारोगा कहते हैं पहले रुपया पहुंचा दीजिये. इसपर सामने वाला शख्स कहता है सर वह मिल जाएगा. इतना सुनते ही दरोगा जी कहते हैं. उसे घूमते हुए कई दिन देखे हैं. कह दिया ना सोनू और राधे मंडल का नाम केस से हटा देंगे. इसके लिए आदेश दे लेंगे. अन्य दो को गिरफ्तार नहीं करेंगे.


बहरहाल इस वायरल वीडियो ने दरभंगा पुलिस की साख को बदनाम कर दिया है. आपको बता दें 5 दिन पूर्व ही दरभंगा के हायाघाट थाना अध्यक्ष को रिश्वत मांगने के आरोप में दरभंगा के एसएसपी बाबूराम ने निलंबित किया था. उसके बाद भी रिश्वत लेने वाले पुलिस पदाधिकारियों में सुधार नहीं हो रहा है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें