ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

10 दिसंबर को पटना में अमित शाह करेंगे अहम बैठक,CM नीतीश समेत ये नेता होंगे शामिल; जानिए क्या है ख़ास

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में आगामी 10 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार और बंगाल की सीएम ममत

10 दिसंबर को पटना में अमित शाह करेंगे अहम बैठक,CM नीतीश समेत ये नेता होंगे शामिल; जानिए क्या है ख़ास
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में आगामी 10 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। इस बैठक में बिहार सहित पूर्वी राज्यों के विकास पर मंथन होगा। केंद्र सरकार के निर्देश पर यहां पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईजेडसी) की 26 वीं बैठक होने वाली है। 


दरअसल, बिहार सहित पूर्वी राज्यों के विकास पर मंथन होगा। केंद्र सरकार के निर्देश पर यहां पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईजेडसी) की 26 वीं बैठक होने वाली है। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। साथ ही, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इसमें शामिल होने वाले हैं।  बिहार में परिषद की यह बैठक 5वीं बार होगी। इसके पूर्व वर्ष 1958,1963, 1985 और 2015 में पटना में यह बैठक हो चुकी है। 


वहीं, पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर गृह विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। गृह विभाग के अपर सचिव अनिमेश पांडेय ने विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/ सचिव को बैठक के ड्राफ्ट एजेंडा पर सामग्री तैयार करने का निर्देश दिया है। साथ ही इसकी सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है।


आपको बताते चलें कि, बिहार सरकार के वित्त विभाग, योजना एवं विकास विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, ऊर्जा विभाग, सहकारिता विभाग व अन्य विभागों को इसका जिम्मा दिया गया है। इससे पहले इसकी बैठक में शामिल होने तेजस्वी यादव को भेजा गया था। इस पर राजनीति भी हुई थी। चर्चा उठी थी कि एनडीए से अलग होने के बाद नीतीश कुमार केंद्र सरकार के कार्यक्रमों और बैठकों से किनारा कर रहे हैं। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें